चाय की दुकान पर बर्तन धोते पकड़ा गया हत्या का आरोपी : शादी से इंकार करने पर महिला की चाकू मारकर कर डाली थी हत्या

पूनम ने उससे 50 हजार रुपए उधार लिए थे

चाय की दुकान पर बर्तन धोते पकड़ा गया हत्या का आरोपी : शादी से इंकार करने पर महिला की चाकू मारकर कर डाली थी हत्या

जानकारी के अनुसार गत वर्ष अक्टूबर माह में शहर की रीको कॉलोनी में महिला पूनम का शव मिला था।

झुंझुनूं। शादी से इनकार करने पर महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चाय की होटल से बर्तन धोते पकड़ा है। आरोपी 10 महीने से कभी मजदूरी तो कभी नाम बदल कर राजस्थान, हरियाणा के होटलों में फ रारी काटने लगा था। तत्कालीन एसपी ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने हत्याआरोप में जयवीर पुत्र रेवतराम निवासी तोगड़ा स्वरूप सिंह को वीरू टी स्टॉल से बर्तन धोते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गत वर्ष अक्टूबर माह में शहर की रीको कॉलोनी में महिला पूनम का शव मिला था। उसके सिर पर वार कर पेट में चाकू मारे गए थे। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि महिला खुद को विधवा पेंशनधारी बताती थी और फाइनेंस फर्म में जॉब करना बताती थी। जयवीर के महिला से सम्बन्ध थे। पड़ताल में सामने आया कि पूनम ने उससे 50 हजार रुपए उधार लिए थे तथा साथ ही शादी करने का वादा भी किया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प