जैसलमेर केंद्र पर 93 परीक्षार्थी सामूहिक नकल में पकड़े गए, परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई

सभी केंद्रों पर निदेर्शों की पालना सुनिश्चित के निर्देश

जैसलमेर केंद्र पर 93 परीक्षार्थी सामूहिक नकल में पकड़े गए, परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने जैसलमेर के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल के मामले में 93 परीक्षार्थियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में वीक्षकों द्वारा उत्तर डिक्टेट कराने और सीसीटीवी फुटेज में नकल की पुष्टि हुई। विश्वविद्यालय ने संबंधित वीक्षकों से प्रतिवेदन तलब कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा जैसलमेर के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल के मामले में 93 परीक्षार्थियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जेएनवीयू कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने जोधपुर जिले के ग्रामीण परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वॉड ने जैसलमेर जिले के श्री करणी महाविद्यालय कजोई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया, कि परीक्षा कक्ष में वीक्षक विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से उत्तर लिखवा रहे थे। 

उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच में अधिकांश उत्तरों की लेखनी व प्रस्तुतीकरण समान पाए गए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी वीक्षकों की ओर से उत्तर डिक्टेट कर नकल करवाने की पुष्टि होने पर फ्लाइंग टीम ने सभी 93 परीक्षार्थियों के विरुद्ध सामूहिक नकल का मामला दर्ज कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रतिवेदन तलब किया है और संबंधित वीक्षकों व जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इधर, कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कर्मा बाई महाविद्यालय खेड़ापा, राजकीय महाविद्यालय बावड़ी तथा बावड़ी महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर-पुस्तिकाओं की सुरक्षा, गोपनीयता, अनुशासन और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सभी केंद्रों पर निदेर्शों की पालना सुनिश्चित के निर्देश दिए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल
अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भावस्था की जांच, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार के लिए आती हैं।
जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति
परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना
अनंतनाग में आतंकी हमला: कांस्टेबल शहीद, लाल चौक के पास फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी
जयपुर सर्राफा बाजार : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव