हरिद्वार से जोधपुर आ रही स्लीपर बस पलटी : एक यात्री की मौत, 30 घायल, महिला और बच्चे का कटा हाथ

बस में सवार 35 में से 30 से ज्यादा सवारियां चोटिल हो गईं

हरिद्वार से जोधपुर आ रही स्लीपर बस पलटी : एक यात्री की मौत, 30 घायल, महिला और बच्चे का कटा हाथ

यात्रियों ने बताया, ड्राइवर ओवर स्पीड में बस चला रहा था और उसे टोका भी लेकिन नहीं माना। 

जोधपुर। हरिद्वार से जोधपुर आ रही एक स्लीपर बस ब्यावर-जोधपुर हाईवे पर गोल चौराहे के पास पलट गई। इस दौरान बस का टायर भी फट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं महिला-बच्चे का एक-एक हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं करीब तीस यात्री घायल हो गए। हादसा ब्यावर जिले में साकेत नगर इलाके में गोल चौराहे के पास रविवार सुबह 6 बजे हुआ। थाना प्रभारी जितेंद्र फौजदार ने बताया, हादसे में जोधपुर निवासी मोडा (45) पुत्र चंद्राराम की मौत हो गई है।

बस में सवार 35 में से 30 से ज्यादा सवारियां चोटिल हो गईं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। करीब 18 घायलों को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला कर अस्पताल पहुंचाया। एक बस यात्री ने बताया, कि हाईवे पर घुमाव पर बस की स्पीड तेज थी और अचानक पलट गई। यात्रियों ने बताया, ड्राइवर ओवर स्पीड में बस चला रहा था और उसे टोका भी लेकिन नहीं माना। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़
पाकिस्तान के विपक्षी नेता महमूद खान अचकज़ई ने सरकार से अफगानिस्तान के साथ तत्काल वार्ता बहाल करने का आग्रह किया...
भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र 
युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
लाइफ़लॉंग लर्निंग विभाग की पहल: हृदय आधारित ध्यान और सकारात्मक आदतों से विद्यार्थी गढ़ेंगे अपना भविष्य
केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज: गुरूवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व