एसीबी की कार्रवाई : बीडीओ की कार में मिला 8.14 लाख कैश, जानें पूरा मामला 

बड़ी रकम लेकर बीकानेर की तरफ जा रहे 

एसीबी की कार्रवाई : बीडीओ की कार में मिला 8.14 लाख कैश, जानें पूरा मामला 
लोहावट बीडीओ नारायण सुथार की कार में 8 लाख 14 हजार रुपए की नकदी सीट के नीचे छिपी मिली। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को भीनासर नाके के पास औचक जांच में कार रुकवाई।

जोधपुर/बीकानेर। लोहावट बीडीओ नारायण सुथार की कार में 8 लाख 14 हजार रुपए की नकदी सीट के नीचे छिपी मिली। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को भीनासर नाके के पास औचक जांच में कार रुकवाई। खलासी साइड की सीट के नीचे मिले बैग की तलाशी में नकदी मिली। एसीबी ने रकम जब्त कर बीडीओ से पूछताछ शुरू कर दी। एसीबी के अनुसार सूचना मिली थी कि बीडीओ बड़ी रकम लेकर बीकानेर की तरफ जा रहे हैं।

सूचना पर नाके पर कार रुकवाकर तलाशी लेने पर सीट के नीचे मिले बैग से 8.14 लाख की नकदी मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुथार जोधपुर से बीकानेर की ओर जा रहे थे। एसीबी अब यह पता लगा रही है कि नकदी कहां से आई और उसे कार में लेकर जाने का उद्देश्य क्या था।  नकदी बरामद होने के बाद एसीबी ने बीडीओ के आवास की तलाशी की कार्रवाई भी शुरू की। विभागीय और वित्तीय रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईएनटी विशेषज्ञों की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरु, एआई और रोबोटिक सर्जरी से स्कल बेस तक नई तकनीकों पर मंथन ईएनटी विशेषज्ञों की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरु, एआई और रोबोटिक सर्जरी से स्कल बेस तक नई तकनीकों पर मंथन
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में इंडियन एकेडेमी ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजी एंड हेड एंड नेक सर्जरी की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू। 27 सितंबर...
सुरक्षित सड़क से स्वच्छता तक रहेगा फोकस, सुनील कोठारी- 300 साल पुराने जयपुर को नई पहचान देने का संकल्प
जयपुर उपमहापौर चुनाव : कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को बनाया उम्मीदवार, भाजपा से सरोज कंवर मैदान में
एसीबी की कार्रवाई : बीडीओ की कार में मिला 8.14 लाख कैश, जानें पूरा मामला 
निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह
जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत