राशन नहीं मिलने से भड़के क्षेत्रवासी, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

राशन नहीं मिलने से भड़के क्षेत्रवासी, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
राशन नहीं मिलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन। लोगों का आरोप है कि पिछले तीन माह से उन्हें राशन सामग्री नहीं मिल रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही।

जोधपुर। भदवासिया स्थित रामसागर चौराहे पर सोमवार को राशन नहीं मिलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पिछले तीन माह से उन्हें राशन सामग्री नहीं मिल रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वे कई बार जिला कलेक्टर और रसद विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या के समाधान नहीं होने पर मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा। जाम के चलते मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर लोगों को शांत किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर भी रोष है कि समस्या पिछले दो वर्षों से लगातार बनी हुई है। कभी 2 किलोमीटर तो कभी 5 किलोमीटर दूर राशन लेने जाना पड़ता है। आरोप है कि राशन डीलर दुकान को केवल एक घंटे के लिए खोलकर बंद कर देता है, जिससे अधिकांश लोगों को राशन नहीं मिल पाता। लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से स्थिति और बिगड़ गई है और अब तो राशन मिलना पूरी तरह बंद हो गया है। अशोक कॉलोनी में करीब 12 हजार लोगों की आबादी इस समस्या से प्रभावित हो रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान परिवहन विभाग वाहनों में अवैध बदलावों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर रहा है। परिवहन आयुक्त ने हूटर, प्रेशर...
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार