जनगणना-2027 प्रथम चरण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज : अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी, नोटिस के बाद अब अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ

जनगणना-2027 प्रथम चरण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज : अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी, नोटिस के बाद अब अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

जनगणना-2027 के प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्ती बरती जाएगी। आयुक्त राहुल जैन ने 20 पर्यवेक्षक और 60 प्रगणकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश। पहला चरण 1 मई से 14 जून तक। दूसरे चरण में अनुपस्थित रहने पर निलंबन तक की चेतावनी।

जोधपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने वाले कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में पत्र लिखा है, वहीं सोमवार से प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण का कार्य 1 मई से 14 जून तक चलेगा। इसके लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न स्कूलो में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 पर्यवेक्षक और साथ 60 प्रगणक बिना किसी सूचना के ट्रेनिंग कार्यक्रम में अनुपस्थित मिले थे, जिनको पूर्व में नोटिस जारी किया गया था।

 

अब संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस सभी कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ होगा और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना जैसे राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा सकता है।

 

Read More विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन

Read More जल संसाधन विभाग में पदनाम संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

Read More BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन