सीएम पहुंचे पचपदरा रिफाइनरी : ढाई घण्टे उच्च स्तरीय समीक्षा, सुरक्षा-तकनीक पर उठे सवाल

एनआईए समेत अन्य एजेंसियां कर रही हर पहलू की जांच

सीएम पहुंचे पचपदरा रिफाइनरी : ढाई घण्टे उच्च स्तरीय समीक्षा, सुरक्षा-तकनीक पर उठे सवाल

पचपदरा स्थित बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी में हुए भीषण अग्निकांड के अगले दिन मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने आग लगने वाले स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और नुकसान के आकलन पर चर्चा की।

जोधपुर। पचपदरा स्थित बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी में हुए भीषण अग्निकांड के अगले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौके पर पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने आग लगने वाले स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और नुकसान के आकलन पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास भी मौजूद रहे। रिफाइनरी में 20 अप्रैल की दोपहर लगी आग ने न सिर्फ औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि इस परियोजना के उद्घाटन के लिए प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को भी स्थगित करा दिया।

करीब 79 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना को राज्य की ऊर्जा अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर माना जा रहा था। कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने दावा किया है कि आग सीमित क्षेत्र तक ही रही और अन्य यूनिट्स सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी मौके पर पहुंची है, जिससे इस घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस तकनीकी सुधार किए जाएं। मंत्री जोगाराम पटेल ने भी कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि तकनीकी खामियों को सुधारने का है।

समारोह की भव्य तैयारियां हादसे की भेंट चढ़ गईं 
क्या अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी इंजीनियरों के बावजूद सुरक्षा प्रोटोकॉल में कहीं कमी रह गई? विशेषज्ञों का मानना है कि रिफाइनरी जैसे संवेदनशील प्रोजेक्ट में छोटी सी चूक भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। उधर, उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारियां भी इस हादसे की भेंट चढ़ गईं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बनाए गए विशाल डोम, सैकड़ों पंखे-कूलर और करीब 2 लाख लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन बेकार हो गया। इधर सरकार और कंपनी दोनों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही नुकसान का आकलन कर रिफाइनरी को पुन: शुरू किया जाएगा और उद्घाटन की नई तारीख घोषित की जाएगी। 

क्या है पूरा मामला 
20 अप्रैल दोपहर पचपदरा रिफाइनरी में आग
कारण: हीट एक्सचेंजर में हाइड्रोकार्बन लीकेज
सीडीयू यूनिट में लगी आग, 2.5 घंटे में काबू
पीएम का उद्घाटन दौरा स्थगित
एनआईए सहित कई एजेंसियां जांच में जुटीं
सुरक्षा घेरा कड़ा, बाहरी एंट्री बंद।

Read More हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता

कहां हुई चूक
हीट एक्सचेंजर सर्किट में लीकेज
वाल्व/फ्लैंज फेलियर की आशंका
हाइड्रोकार्बन गैस का तेजी से फैलाव
इमरजेंसी रिस्पॉन्स ने बड़ा नुकसान टाला
सवाल: मेंटेनेंस या डिजाइन में कमी?

Read More राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित

क्या बदला इस हादसे से
उद्घाटन कार्यक्रम टला
तैयारियां बेकार
निवेश और सुरक्षा पर नई बहस
औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग पर जोर
राज्य सरकार पर जवाबदेही का दबाव

Read More अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे

आगे क्या
जांच रिपोर्ट का इंतजार
तकनीकी सुधार की प्रक्रिया
नई उद्घाटन तिथि घोषित होगी
सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा अनिवार्य 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी बम धमकियों से थरार्या राजस्थान : दो साल में 100 से ज्यादा धमकी संदेश ; एयरपोर्ट, सचिवालय, विधानसभा, हाईकोर्ट, कलक्ट्रेट और पासपोर्ट दफ्तर बार-बार टारगेट फर्जी बम धमकियों से थरार्या राजस्थान : दो साल में 100 से ज्यादा धमकी संदेश ; एयरपोर्ट, सचिवालय, विधानसभा, हाईकोर्ट, कलक्ट्रेट और पासपोर्ट दफ्तर बार-बार टारगेट
राजस्थान में बम धमाकों की फर्जी धमकियां अब छिटपुट शरारत नहीं, सुरक्षा तंत्र को थका देने वाला लगातार संकट। राजधानी...
ट्रंप का दावा: हॉर्मुज बंद होने से ईरान को प्रतिदिन 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान, ईरान के साथ कभी कोई समझौता नहीं हो सकता
शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट: सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों और निजी बैंकों के शेयर लुढ़के
चारधाम यात्रा को लेकर चिकित्सा विभाग ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, स्वास्थ्य जांच अनिवार्य
त्रिशूर में पटाखा गोदाम में आग : 2 घंटे तक उठते रहे आग के गोले, 12 लोगों की मौत
बंगाल और तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार : मतदाताओं से घर-घर संपर्क साकेंगे उम्मीदवार, पहले चरण का मतदान कल
रेरा की नजरों से बचने का नया पैतरा, सोशल मीडिया पर कारोबार