मंदिर की दीवार पर लघुशंका करते विवाद, आरोपी ने महिला पर फेंके पत्थर

फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई 

मंदिर की दीवार पर लघुशंका करते विवाद, आरोपी ने महिला पर फेंके पत्थर

एक मंदिर की दीवार के पास में युवक द्वारा लघुशंका किए जाने का विरोध महिला और उसके परिजन ने जताया।

जोधपुर। शहर के देवनगर थाना क्षेत्र वीर दुर्गादास कॉलोनी क्षेत्र में एक मंदिर की दीवार के पास में युवक द्वारा लघुशंका किए जाने का विरोध महिला और उसके परिजन ने जताया। आरोपियों ने बाद में महिला और उसके परिजन पर पत्थर फेंके। महिला की तरफ से देवनगर थाने में एक आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो भी आज वायरल हो गया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि वीर दुर्गादास कॉलोनी की एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गली नंबर 4 में एक मंदिर की दीवार के पास में लघुशंका किए जाने पर युवक को टोका गया, तब उसके साथ आए अन्य युवक ने महिला और उसके परिजन को विरोध जताया। भागते हुए महिला और उसके परिजन पर पत्थर फेंकने लगे। महिला उनके पीछे लकड़ी लेकर दौड़ी, मगर उन्होंने पथराव कर दिया। महिला ने एक युवक की पहचान नदीम नाम के शख्स के रूप में की है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद