पुरानी रंजिश में बस स्टैण्ड पर खडे युवक को गोलियों से भूना: हेलमेट लगा कर आए तीन बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर में गैंगवार: फलोदी के बस स्टैंड पर युवक की दिनदहाड़े हत्या

पुरानी रंजिश में बस स्टैण्ड पर खडे युवक को गोलियों से भूना: हेलमेट लगा कर आए तीन बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर के फलोदी में पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय रावलसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेलमेट पहने तीन बाइक सवार बदमाशों ने बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और घायल युवक के सिर में गोली दागकर फरार हो गए। पुलिस मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जोधपुर। फलोदी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने भीखमकोर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर एक युवक को गोलियों से भून दिया। एक के बाद एक युवक को गोलियां मारी गई, खून से लथपथ हालत में युवक जमीन पर गिर गया, बदमाश यहीं नहीं रुके और बाद में  जमीन पर गिरे युवक के सिर में गोली मार दी। तीनों बदमाश हेलमेट लगाकर आए थे। बाद में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत (26) खड़ा था। 

इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही रावलसिंह को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथवारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कुल चार गोलियां चलाईं। खून से लथपथ युवक को रिश्तेदारों ने ओसियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में  उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ महीने पहले भी तोड़े थे हाथ-पैर: पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्याकांड की मुख्य वजह पुरानी रंजिश है। रावलसिंह और एक अन्य गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले भी ओसियां थाना क्षेत्र में इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने रावलसिंह पर जानलेवा हमला किया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान