राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया

राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित

राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित ताराचंद स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर शरत कविराज की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

जोधपुर। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित ताराचंद स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर शरत कविराज की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासन, शौर्य और परेड का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने आमजन को पुलिस की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस ने समाजसेवा, जिम्मेदारी और आमजन के साथ विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर...
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका