गुब्बेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, बाएं हाथ की कलाई को दांतों से काटा ; दो शख्स गिरफ्तार

पर्चियां और खाली व लिखित डायरियां आदि जब्त

गुब्बेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, बाएं हाथ की कलाई को दांतों से काटा ; दो शख्स गिरफ्तार

रात के समय में दुकान में गुब्बा खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। गुब्बेड़ी ने एक पुलिसकर्मी की कलाई को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके से दो शख्स को गिरफ्तार किए जाने के साथ गुब्बा की पर्चियां और खाली व लिखित डायरियां आदि जब्त।

जोधपुर। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र शिकारगढ़ में रात के समय में दुकान में गुब्बा खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। गुब्बेड़ी ने एक पुलिसकर्मी की कलाई को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके से दो शख्स को गिरफ्तार किए जाने के साथ गुब्बा की पर्चियां और खाली व लिखित डायरियां आदि जब्त की गई। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गुब्बा खाईवाली कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे थे। एक का दस गुना पर गुब्बा खेला जा रहा था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि 30 मार्च की रात 12.07 बजे हैड कांस्टेबल रामखिलाडी, कांस्टेबल अजय एवं वाहन चालक कांस्टेबल राकेश आदि शिकारगढ़ में कन्हैया नगर एसबीआई बैंक के पास एक दुकान में गुब्बा खेलने की जानकारी पर वहां पहुंचे। तब पुलिस को देखकर दो तीन लोग फरार हो गए।

फिर पुलिस ने मौके से सुभाष विश्रोई पुत्र सत्यनारायण एवं सांसी कॉलोनी निवासी सोहनलाल पुत्र मोतीलाल को पकड़ा। वक्त घटना एसबीआई बैंक के पास स्थित जगदम्बा वाइंस शॉप के पास वाली दुकान के अन्दर लाइट जलती नजर आई तथा दुकान का शटर बाहर से नीचे किया हुआ था तथा उसके किसी प्रकार का लॉक नहीं लगा हुआ था तथा अन्दर से काफी जोर से आवाज आ रही थी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे गुब्बा खाईवाली कर रहे है। अंक खुलने पर दस गुना तक देते है। फरार हुए व्यक्तियों की पहचान दिलीप, मोहन एवं संजय प्रजापत के रूप में की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत