19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा

अनारक्षित डिब्बे और 2 एसएलआर कोच शामिल

19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल को एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

जोधपुर। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल को एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रविवार 19 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर 2 बजे रामदेवरा से प्रस्थान कर शाम 5:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे जिनमें 8 सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे और 2 एसएलआर कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन रास्ते में राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,तिंवरी,ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिससे यात्रियों को रामदेवरा आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण में अस्पताल में काम आ रही दवाईयों के सैंपल जांच में सही पाए गए।...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'