गैस टंकी लीकेज के चलते अचानक आग : घर का सामान जलकर राख, जानें पूरा मामला

हादसे में कोई जनहानि नहीं

गैस टंकी लीकेज के चलते अचानक आग : घर का सामान जलकर राख, जानें पूरा मामला

गैस टंकी लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पाल बालाजी मंदिर के पीछे स्थित वसुंधरा नगर में गैस टंकी लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण गैस टंकी से गैस रिसाव माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
एसीबी ने जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी कर 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश। सभी आरोपी न्यायिक...
21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे
शांति की कोशिश नाकाम : डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषण ; हॉर्मुज़ ज़लड़मरूमध्य की नाकेबंदी के बाद तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि, ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार
अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी
सीएम रेखा गुप्ता का दावा : दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में ; घबराहट में न आएं दिल्लीवासी, सिलेंडर की समय पर करेंगे होम डिलीवरी
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें