रीको एरिया में चोरों का आतंक : फैक्ट्रियों को बनाया निशाना, मोटर-मशीन पार्ट्स व नकदी पार; लगातार वारदातों से दहशत

औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

रीको एरिया में चोरों का आतंक : फैक्ट्रियों को बनाया निशाना, मोटर-मशीन पार्ट्स व नकदी पार; लगातार वारदातों से दहशत
रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरों ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाते हुए लगातार सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दिया है। एक ही फैक्ट्री में दो दिन में चोरी और चोरी के प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जोधपुर। विवेक विहार थाना क्षेत्र के सांगरिया स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरों ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाते हुए लगातार सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दिया है। एक ही फैक्ट्री में दो दिन में चोरी और चोरी के प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी अनिल जांगिड़ की श्री राधे इंजीनियरिंग वर्क्स फैक्ट्री में 8 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे अज्ञात चोर घुस गए और पम्प सहित मोटर, मशीन का एल्यूमिनियम ब्लॉक व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

इसके बाद 9 अप्रैल को सुबह 4:10 बजे फिर उसी फैक्ट्री में चोरी का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान पास की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भी चोरों ने सेंधमारी कर गैस सिलेंडर, चूल्हा और करीब 18 हजार रुपये नकद पार कर लिए। घटना के बाद पीड़ितों ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल दौलाराम को सौंपी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस