नकली चाबियों से मंडी की दुकानों में सैंधमारी, व्यापारी ने दी लाखों की इलायची और कालीमिर्च चोरी की रिपोर्ट

नामजद के खिलाफ जांच और फुटेज खंगाले

नकली चाबियों से मंडी की दुकानों में सैंधमारी, व्यापारी ने दी लाखों की इलायची और कालीमिर्च चोरी की रिपोर्ट

कृषि मंडी की दुकानों में काम करने वाले युवकों पर नकली चाबियां बनाकर मंडी परिसर की दुकानों में चोरी किए जाने का आरोप लगा। युवकों द्वारा गिरोह के रूप में चोरी करना बताया जाता है। एक व्यापारी के यहां पर लाखों की इलायची और कालीमिर्च होने पर दो तीन युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है।

जोधपुर। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र कृषि मंडी की दुकानों में काम करने वाले युवकों पर नकली चाबियां बनाकर मंडी परिसर की दुकानों में चोरी किए जाने का आरोप लगा है। युवकों द्वारा गिरोह के रूप में चोरी करना बताया जाता है। एक व्यापारी के यहां पर लाखों की इलायची और कालीमिर्च होने पर दो तीन युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से संदिज्ध एवं नामजद युवकों की पहचान कर रही है। आरपीएस प्रशिक्षु एवं महामंदिर थानाधिकारी नवनीत कौर ने बताया कि व्यापारी शिव शक्ति नगर गली नंबर 4 महामंदिर तीसरी पोल के बाहर रहने वाले प्रेमप्रकाश पुत्र कमल किशोर महाजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। 9 अपै्रल की अलसुबह पांच बजे उसकी कृषि मंडी में आई दुकान में चोरी हो गई। दुकान से भारी मात्रा में इलायची एवं कालीमिर्च चोरी हुई है।

यह कितने की थी इस बारे में व्यापारी ने नहीं बताया है। उसका आरोप है कि मंडी में कई व्यापारियों की दुकानों में चोरी की घटना हो रही है। नकली चाबियां बनाकर दे रहे अंजाम : रिपोर्ट के अनुसार दुकानों में चोरी करने वाले शख्स दुकान का ताला नहीं तोड़ रहे बल्कि नकली चाबियों को काम में ले रहे है। इसमें मंडी में काम करने वाले ओमकार, ललित आदि का हाथ हो सकता है। जोकि कुछ और युवकों को साथ लेकर वारदात कर रहे है। नामजद के खिलाफ जांच और फुटेज खंगाले : आरपीएस नवनीत कौर ने बताया कि नामजद किए गए युवकों के साथ मंडी के फुटेज देखे जा रहे है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया। मसालों...
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल