शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
पुलिस ने 10-11 लोगों को किया डिटेन
जोधपुर। रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद हो गया, जब एबीवीपी और भाजयुमो से जुड़े कार्यकर्ता परिसर में पहुंच गए। सीजेपी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एबीवीपी जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बंता सहित करीब 10.11 लोगों को डिटेन किया। पुलिस के अनुसारए कुछ लोग कार्यक्रम स्थल की चारदीवारी कूदकर परिसर में आने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार गांधी शांति प्रतिष्ठान में सीजेपी की ओर से कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पार्टी के को.कन्वीनर आशुतोष भी पहुंचे थे। विवाद के दौरान सीजेपी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने.सामने हो गए और झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाली और एबीवीपी-भाजयुमो से जुड़े कुछ लोगों को डिटेन कर लिया। नारेबाजी भी हुई। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी किए जाने की भी जानकारी सामने आई।
छात्र संवाद कार्यक्रम को अनुमति नहीं :
सीजेपी की ओर से शास्त्री सर्किल गार्डन में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। ऐसे में गांधी शांति प्रतिष्ठान में हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस की निगरानी और बढ़ गई।
पुलिस ने क्या कहा :
डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान में सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग कार्यक्रेम स्थल की चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से कुछ लोगों को डिटेन किया गया है। फि लहाल पुलिस डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

Comment List