वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत

घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी

वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत

शहर में चार जगहों से गाडिय़ां चोरी हो गई। पीडि़तों ने संबंधित थानों में गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दी है। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि चामुंडा कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी शकूर खां पुत्र तुफैल खान ने रिपोर्ट दी।

जोधपुर। शहर में चार जगहों से गाड़ियां चोरी हो गई। पीड़ितों ने संबंधित थानों में गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि चामुंडा कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी शकूर खां पुत्र तुफैल खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 29 मार्च को एमडीएम अस्पताल आया था, जहां पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में सुभाष कॉलोनी विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले दीपक पुत्र हरिराम जाट ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल की अल सुबह के समय घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

इधर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में फलौदी जिले के भोजासर थानान्तर्गत खारिया हाल सी 89 रामेश्नवर नगर निवासी रमेश पुत्र किसनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रेल की शाम के समय वह अशोक उद्यान आया था, जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई, जबकि चांदपोल तापड़िया बेरा के सामने रहने वाली हर्षिता दवे ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि 23 मार्च को वह रोडवेज बस स्टैण्ड आयी थी, जहां उसकी स्कूटी चोरी हो गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का पहला लुक सामने आया, वे मराठा वेशभूषा में नजर आ रहे। फिल्म में...
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भराए राहगीरों को राहत
मतगणना में सख्ती : चुनाव आयोग की नई पहल, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्यूआर-आधारित आईडी प्रणाली शुरू 
जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा
भीषण गर्मी में भी जारी जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन, 8वें दिन भी नहीं बनी बात
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर