20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, हार बनी चर्चा का विषय

ऑनलाइन लोकप्रियता और जमीनी हकीकत पर उठे सवाल

20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, हार बनी चर्चा का विषय
जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले यूट्यूबर ओमप्रकाश बिश्नोई को सरपंच चुनाव में करारी शिकस्त मिली। भारी ऑनलाइन लोकप्रियता के बावजूद उन्हें महज 33 वोट मिले। इस नतीजे ने आभासी दुनिया की प्रसिद्धि और जमीनी राजनीति के बीच बड़ा अंतर उजागर कर दिया है।

जोधपुर। सोशल मीडिया पर करीब 20 लाख फॉलोअर्स रखने वाले यूट्यूबर ओमप्रकाश बिश्नोई को सरपंच चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। ओसियां क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले ओमप्रकाश को महज 33 वोट मिले। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ाव रखने वाले इन्फ्लुएंसर को इतने कम वोट मिलने से उनकी हार चर्चा का विषय बन गई है। 

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ओमप्रकाश की भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस चुनाव ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता क्या वास्तव में चुनावी समर्थन में बदल पाती है?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित 'सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026' के ग्रैंड फिनाले में जॉर्जिया की लिया गुगुशविली ने 'मिस' और अमेरिका...
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद
नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार
लक्ष्मी-गणेश सिक्कों और छोटे ग्राम नोटों से गुलजार सर्राफा बाजार, पहली बार लिफाफे सहित लॉन्च
फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा 
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका 
इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता, E-20 के लिए पर्याप्त आपूर्ति पर प्रश्नचिह्न