कार से 52 किलो डोडा चूरा बरामद : तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

तस्करी में प्रयुक्त एक कार को भी जब्त किया गया 

कार से 52 किलो डोडा चूरा बरामद : तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बपावरकलां पुलिस ने 52.2 किलो डोडा चूरा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 7.83 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई बारां-झालावाड़ हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जिसमें एक कार भी जब्त हुई।

बपावरकलां। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत पुलिस थाना बपावर कलां ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 7 लाख 83 हजार रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत का 52 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार को भी जब्त किया गया है। एसपी कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि शुक्रवार को बपावरकलां पुलिस की ओर से  52 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र पुत्र रामकिशोर जाट  निवासी रूपासर ईनाणा थाना मुडवा जिला नागौर, सुरेन्द्र भाकल पुत्र पप्पुराम जाट  निवासी जनाना थाना मारवाड़ मुडवा जिला नागौर तथा बलवीर पुत्र रामाराम जाट निवासी जाटों का बांस असवारी थाना भवड़ा जिला नागौर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम 6 फरवरी को बारां-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुर तिराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 7 लाख 83 हजार रुपए आंकी गई है। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत