घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

सवा दो माह में ही चार कोचिंग स्टूडेंट की मौत

घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

11वीं क्लास में पढ़ने के साथ फिजिक्सवाला से आन लाइन नीट की ले रही थी कोचिंग

कोटा। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के आत्महत्या करने के मामले थम नहीं रहे हैं। फिजिक्सवाला से आन लाइन कोचिंग ले रही एक छात्रा ने मंगलवार को फिर अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक सवा दो माह में ही चार कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। कोटा निवासी छात्रा के मामा दिनेश नागर ने बताया कि उनकी भांजी सलोनी (17) पुत्री विष्णु प्रसाद धाकड़ निवासी पड़ासलिया हाल विनोबा भावे नगर में रहकर पढाई कर रही थी। वह फिजिक्सवाला से नीट की कोचिंग कर रही थी । 11 वीं कक्षा में विनोवा भावे नगर में एक निजी स्कूल से पढाई भी कर रही थी। परिवार में शादी समारोह था। मंगलवार को दुल्हन को अंदर लेने का कार्यक्रम था तो सलोनी की मां ने उसे साथ चलने को कहा था, लेकिन पढ़ाई का बहना बनाकर वह घर पर ही रह गई थी। उसने पीछे से आत्महत्या कर ली। कुंदी तोड़कर उसे फंदे से उतारा तथा न्यू मेडिकल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने कोचिंग छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

डाक्टर बनने का सपना था
मामा दिनेश नागर ने बताया कि सलोनी पढ़ने में तेज थी, उसका डाक्टर बनने का सपना था।  छात्रा के पिता विष्णु धाकड़ बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव से कोटा आ गए थे। यहां किराए का मकान लेकर रह रहे थे।अनंतपुरा थाना एएसआई कुंदन कुमार व सीआई रमेश कविया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की सलोनी (17) पुत्री विष्णु प्रसाद धाकड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फरियादी विष्णु प्रसाद धाकड़ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की। मृतका का पोस्ट मार्टम कराया जाकर शव परिवार को सुपुर्द कर दिया। मामले में अभी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक सवा दो माह में ही चार कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले एक वर्ष में 24 कोचिंग स्टूडेंट की मृत्यु हो गई थी। कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

नहीं दिया कोई जवाब
इस मामले में फिजिक्सवाला कोचिंग के स्थानीय हैड दिनेश जैन व कारपोरेट हैड अलफिया नलवाला को फोन कर व वाट्सअप मैेसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर