सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नौकरी नहीं लगने पर रकम भी नहीं लौटाई

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का दिया था भरोसा, चेक और नकद के जरिए ऐंठी रकम।

कोटा । नयापुरा  पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी के पोते को बैंक में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपए ऐंठ लिए थे। पुलिस आरोपी से ठगी की राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
 पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि कोटा शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर सुभाषचंद्र मिश्रा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी केन्द्रीय वृत्त राजेश कुमार टेलर के सुपरविजन में नयापुरा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार फरियादी दुर्गालाल मेघवाल निवासी सिविल लाइंस, गांवड़ी ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी ने उसके पोते को बैंक में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने 19 सितंबर 2024 को फरियादी से 4.50 लाख रुपए का चेक, दूसरा 13 हजार रुपए का चेक तथा पोते हर्षवर्धन से 1.50 लाख रुपए नकद लिए। आरोपी ने चेकों का भुगतान भी प्राप्त कर लिया। इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर लगातार आश्वासन देता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई और रकम भी वापस नहीं की।

 फरियादी की रिपोर्ट पर नयापुरा थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया । जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता से आरोपी मनोज कुमार (43) पुत्र रामनिवास मेघवाल, निवासी देवनारायण मंदिर की गली, बालिता रोड, थाना कुन्हाड़ी, कोटा शहर को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम शर्मा, कांस्टेबल मानसिंह, सूरज और कालूराम शामिल रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ पर बोले Yogi, कुपोषण खत्म कर स्वस्थ समाज और मजबूत भारत बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से...
रस्साकशी और रिले दौड़ में जयपुर के बधिर विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 11 खिलाड़ियों ने जीते विजेता पदक
15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण पर कांग्रेस-नेकां में मतभेद, श्रीनगर समारोह के बाद सियासी विवाद गहराया
ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला, एफ-35 और एफ-16 ठिकानों को बनाया निशाना
नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन