मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने बूथों का किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली मतदान प्रतिशत की जानकारी।

मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एसपी सिटी तेजस्वनी गौतम भी रहीं साथ, शांतिपूर्ण मतदान और कानून व्यवस्था के दिए निर्देश।

कोटा। नगर निगम कोटा के 100 वार्डों के लिए 815 मतदान केन्द्रों पर हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी  पीयूष समारिया ने शुक्रवार प्रातः विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। उन्होंने एरिया मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वनी गौतम भी मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान साथ रहीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापुरा बाग, भुवनेश बाल विद्यालय, पुलिस लाइन के पास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवीन भवन बोरखेड़ा में स्थापित मतदान केन्द्रों सहित अन्य पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.