अमेरिका में 400, तो थाईलैंड में 185 रुपए में सजेगी भाई की कलाई

विदेशो में कम खर्च में पहुंचेगी राखी, रक्षा बंधन पर्व पर डाक विभाग का तोहफा

अमेरिका में 400, तो थाईलैंड में 185 रुपए में सजेगी भाई की कलाई
ऑनलाइन ट्रैकिंग और सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

कोटा। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही विदेशों में रहने वाले भाइयों तक राखी पहुंचाने की चिंता अब काफी हद तक खत्म हो गई है। डाक विभाग ने इस बार इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के तहत विदेशों में राखी भेजने की दरों में उल्लेखनीय राहत देकर बहनों को बड़ा उपहार दिया है। नई व्यवस्था के तहत कई देशों के लिए शुल्क में कमी की गई है, जिससे कोटा सहित हाड़ौती अंचल की हजारों बहनें अब कम खर्च में अपनी राखी सुरक्षित और समय पर विदेश भेज सकेंगी। डाक विभाग की इस पहल का सबसे बड़ा लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके भाई रोजगार, शिक्षा या व्यवसाय के सिलसिले में अमेरिका, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया, थाईलैंड, जापान, सिंगापुर और खाड़ी देशों में रह रहे हैं। निजी कूरियर कंपनियों के मुकाबले डाक विभाग की यह सेवा न केवल काफी सस्ती है, बल्कि पूरी तरह ट्रैकिंग सुविधा से भी लैस है। इससे राखी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

30 देशों के लिए उपलब्ध कराई सुविधा
डाक विभाग ने 50 ग्राम तक के इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट के लिए नई दरें जारी की हैं। इनमें थाईलैंड के लिए सबसे कम 185 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अमेरिका के लिए 400 रुपए, संयुक्त अरब अमीरात और आॅस्ट्रेलिया के लिए 360 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इनके अलावा नेपाल, मालदीव, बांग्लादेश, भूटान, ओमान, मिस्र, जॉर्डन और कजाकिस्तान सहित 30 से अधिक देशों के लिए भी रियायती दरें लागू की गई हैं। इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि राखी भेजने के बाद बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैकिंग सुविधा के जरिए वे अपने मोबाइल फोन पर यह देख सकेंगी कि उनकी राखी किस देश में पहुंची, किस चरण में है और कब तक भाई के पते पर पहुंच जाएगी। इससे पारदर्शिता के साथ भरोसा भी बढ़ेगा।

डाकघरों में विशेष काउंटर तैयार
रक्षाबंधन को देखते हुए कोटा के प्रधान डाकघर सहित प्रमुख डाकघरों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय डाक बुकिंग के लिए अलग व्यवस्था की गई है ताकि अंतिम समय की भीड़ के बावजूद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विदेश जाने वाली राखियों की बुकिंग और डिस्पैच को प्राथमिकता दी जाए, जिससे सभी पार्सल समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें। डाक विभाग का कहना है कि इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा कम खर्च, सुरक्षित परिवहन और ऑनलाइन ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन से पहले पर्याप्त समय रहते अपनी राखियां बुक कराएं।

इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट (50 ग्राम तक) की रियायती दरें
देश शुल्क   (रुपए में)
थाईलैंड  185
सिंगापुर  190
जापान  245
मैक्सिको  220
न्यूजीलैंड  320
बेल्जियम  325
फ्रांस  335
इटली  350
यूएई  360
ऑस्ट्रेलिया  360
अर्जेंटीना  360
अमेरिका  400

Read More असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश

मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पहले राखी भेजने में काफी खर्च आता था और समय पर पहुंचने की चिंता भी रहती थी। डाक विभाग की नई रियायती दरें बहनों के लिए बड़ी राहत हैं।
-राधिका चौहान, शिक्षिका

Read More डिजिटल दौर में लौटेगी चिट्ठी की खुशबू

डाक विभाग ने इस बार इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के तहत विदेशों में राखी भेजने की दरों में कमी की है। इससे कोटा सहित हाड़ौती अंचल की हजारों बहनें अब कम खर्च में अपनी राखी सुरक्षित और समय पर विदेश भेज सकेंगी।
-ओमप्रकाश सेन, निरीक्षक, डाक विभाग

Read More कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
मिस ओशियन वर्ल्ड-2026 प्रतियोगिता में ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली विजेता। इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी प्रथम और भारत की हीना...
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश