बांसी जीएसएस : छह माह से फीडर ब्रेकर खराब, बिजली आपूर्ति पर संकट, उपभोक्ता परेशान

किसी फीडर में खराबी होने पर मुख्य ब्रेकर बंद करना पड़ता है

बांसी जीएसएस : छह माह से फीडर ब्रेकर खराब, बिजली आपूर्ति पर संकट, उपभोक्ता परेशान

बांसी सबग्रेड स्टेशन पर 6 में से 4 ब्रेकर उपलब्ध, डोडी और बीजन्ता फीडर पर ब्रेकर ही नहीं लगे।

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी स्थित 33/11 केवी विद्युत सबग्रेड स्टेशन पर ब्रेकरों की कमी और तकनीकी खामियों के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पिछले करीब छह माह से यहां छह फीडरों के लिए पर्याप्त ब्रेकर उपलब्ध नहीं हैं,  जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़रहा है। जानकारी के अनुसार अनुसार बांसी जीएसएस पर डोडी, बीजन्ता, भण्डेड़ा, मोलास, बांसी और दुगारी सहित छह फीडर संचालित हैं। विभागीय नियमों के अनुसार छह फीडरों के लिए छह ब्रेकर होनाअनिवार्य है, लेकिन वर्तमान में केवल चार ब्रेकर ही उपलब्ध हैं और वे भी लंबे समय से खराब स्थिति में चल रहे हैं। डोडी और बीजन्ता फीडर पर तो ब्रेकर ही नहीं लगे हुए हैं।  स्थिति यह है कि किसी एक फीडर में तकनीकी खराबी आने पर मुख्य ब्रेकर बंद करना पड़ता है, जिससे एक साथ तीन-तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके कारण बिना खराबी वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी लंबे समय तक बिजली से वंचित रहना पड़ता है। शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को अक्सर यही जवाब मिलता है कि फाल्ट ढूंढा जा रहा है। 

आगजनी का भी बना खतरा
गर्मी की शुरूआत के साथ खेतों में पक रही गेहूं और जौ की फसल के बीच से गुजर रही 11 केवी लाइनें भी चिंता का कारण बन रही हैं। यदि किसी कारण तार टूटकर खेतों में गिर जाए तो आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि सभी फीडरों पर सही स्थिति में ब्रेकर लगे हों तो ऐसी स्थिति में फ्यूज उड़कर बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं और किसानों ने मांग की है कि विभाग समय रहते खराब ब्रेकरों को ठीक कर पर्याप्त संख्या में नए ब्रेकर लगाए, ताकि गर्मी के मौसम में बिजली संकट और संभावित आगजनी की घटनाओं से राहत मिल सके।

इनका कहना है
बांसी जीएसएस पर खराब हों रहे ब्रेकर को जल्द ही दुरूस्त करवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को ब्रेकर की वजह से आनेवाली समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की परेशानी का निवारण ही प्राथमिकता रहेगी।
- सौरभ गौत्तम, जेईएन, जयपुर विद्युत वितरण निगम ग्रामीण, देई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
बिलासपुर हाईकोर्ट ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दिलीप झा को राहत देने से इनकार कर दिया है। नमाज विवाद...
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद