हत्या से पहले और बाद भी बालक से किया कुकृत्य, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा 

पास रखे पत्थर से बालक के सिर पर ताबङतोङ वार

हत्या से पहले और बाद भी बालक से किया कुकृत्य, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा 
दो दिन पूर्व सोगरिया क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को जंगल में फैंकने और चेहरे को जलाने के आरोपी एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया। आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को पूछताछ के बाद गुरुवार को किशोर न्यायालय में पेश किया, वहां से संप्रेषण गृह में भेज दिया गया।

कोटा। दो दिन पूर्व सोगरिया क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को जंगल में फैंकने और चेहरे को जलाने के आरोपी एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है। आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को पूछताछ के बाद गुरुवार को किशोर न्यायालय में पेश किया, वहां से संप्रेषण गृह में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि हत्या का आरोपी किशोर अपनी मां का मोबाइल लेकर घर से बाहर ऑटो में बैठा और मोबाइल में पोर्न वीडियो देखा। उसने सोगरिया दुकान से सिगरेट व माचिस खरीदी और (मृतक बालक) को बहला फुसलाकर अपने साथ सिगरेट पीने के बहाने वर्कशॉप के सामने जंगल में ले गया। वहां उसके साथ हत्या से पहले और बाद में कुकृंत्य किया।

आरोपी ने पीड़ित बालक की बैल्ट से ही उसके पैर बांध दिए। अनुसंधान में यह भी सामने आया कि निरुंद्द किशोर द्वारा (मृतक) बालक के साथ दुबारा गलत कृत्य की कहने पर उसने मना कर दिया था तो आरोपी किशोर आग बबूला हो गया और पास रखे पत्थर से बालक के सिर पर ताबङतोङ. वार कर हत्या कर दी । फिर जंगल से पन्नी बीनकर चेहरे को जला दिया। पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. तेजस्वनी गौतम ने बताया कि थाना रेलवे कॉलोनी पर फरियादी ने एक रिपोर्ट दी थी कि उसका लड़का उम्र करीब 10 वर्ष मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने गया था जो अभी तक भी वापस घर नही लौटा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया के संघर्षग्रस्त देशों में यौन हिंसा के 9,788 मामले...
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस