कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक चंबल नहर में डूबे

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक चंबल नहर में डूबे
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड स्थित स्टील ब्रिज के पास चंबल की दायीं मुख्य नहर (फटउ) में नाव पलटने से चार युवक गहरे पानी में डूब गए। प्रशासन ने नहर के गेट बंद करवाकर पानी के बहाव को कम करवाया और लाइटों की व्यवस्था कर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया।

कोटा। कोटा शहर में दशहरा पर्व के उत्साह के बीच मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड स्थित स्टील ब्रिज के पास चंबल की दायीं मुख्य नहर (फटउ) में नाव पलटने से चार युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जबकि हादसे के दौरान एक महिला मान कंवर और नाविक सुरेश कुमार तथा दीपक कुमार स्वयं तैर कर निकल आए, जबकि सूरज सिंह उर्फ गोलू (22) , राहुल जोंशी (19)पुत्र महेन्द्र जोशी, यीशु जोशी (24) विकास वर्मा उर्फ सुमन (24) पानी में बह गए।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार के अनुसार विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की संजय नगर कच्ची बस्ती से सात युवक शाम करीब 5.30 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए स्टील ब्रिज पर गए थे। पास ही खड़ी एक छोटी नाव में सवार हो गए। नाव पहले से ही जर्जर हालत में थी और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से उसका संतुलन बिगड़ गया। बीच नहर में पहुंचते ही अचानक नाव एक तरफ झुकी और पलट गई। नाव में सवार सभी एक- एक कर पानी में गिर गए। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण तीन साथी पानी में बह गए, हालांकि उन्हें बचाने के प्रयास किया था, लेकन बचा नहीं पाए। मान कंवर पहले से ही नाव से कूद गई और फिर सुरेश और स्वयं कूद गया था। इसके उन्हें बचाने का प्रयास करने से पहले वे पानी में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे कलक्टर-एसपी

Read More कोटा : खाटूश्यामजी की यात्रा में काल बना एक्सप्रेसवे, पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रैवलर; 8 लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दी। जिला कलेक्टर पीयूष समरिया, नगर निगम आयुक्त, सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम, एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एएसपी मुख्यालय चंचल मिश्रा, एनडीआरफ एसडीआर निरीक्षक एकता हाड़ा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात होते-होते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान उम्मेदगंज तक नहर को कवर किया गया था। घटना के कुछ समय बाद ही नहर का पानी बंद कराया गया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। प्रशासन ने नहर के गेट बंद करवाकर पानी के बहाव को कम करवाया और लाइटों की व्यवस्था कर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया।

Read More सवाई माधोपुर स्टेशन पर पावर कार में धुआं, रेलवे की त्वरित कार्रवाई,घटना की संयुक्त जांच के आदेश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold-Silver Price Today: जयपुर में सोना-चांदी सस्ते, जानें 18 और 14 कैरेट के भाव Gold-Silver Price Today: जयपुर में सोना-चांदी सस्ते, जानें 18 और 14 कैरेट के भाव
वायदा बाजार में नरमी के प्रभाव से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम गिर...
कांग्रेस खराब कर रही प्रदेश का माहौल, त्यौहार में डाल रही व्यवधान: मदन राठौड़
जियो आईपीओ इनफ्लो और आरबीआई के कड़े कदमों से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 29 पैसे का उछाल
जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना जारी; पुलिस कमिश्नर के लेटर में जीरो एफआईआर से इनकार, दिल्ली में पहले से दर्ज परिवाद का हवाला
कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक चंबल नहर में डूबे
180 दिन दूध देना और सालाना 1800 लीटर की आपूर्ति जरूरी, डेयरी संघों के चुनाव में दूध की आपूर्ति से तय होगा वोट का अधिकार
ईरान को अमेरिका पर भरोसा क्यों नहीं? विदेश मंत्री अराघची ने बताई बड़ी वजह