कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़

सिलेंडर आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान

कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़

आॅनलाइन बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा।

कनवास। कनवास में रसोई गैस की किल्लत के कारण अब उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि मचना शुरू हो गया है। स्थानीय एलपीजी गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति नहीं होने और बुकिंग में देरी के कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर 
सुबह से ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और कामकाजी लोग भी शामिल हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि आॅनलाइन बुकिंग के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

भीड़ के चलते फैल रही अव्यवस्था 
एजेंसी परिसर में बढ़ती भीड़ के चलते अव्यवस्था का माहौल बन रहा है। तेज गर्मी और धूप में घंटों इंतजार करना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कुछ उपभोक्ताओं ने वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी और प्राथमिकता के अभाव के आरोप भी लगाए हैं।

आपूर्ति में अस्थायी कमी और बढ़ती मांग के कारण यह स्थिति बनी है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
-कमल कुमार, गैस एजेंसी संचालक 

Read More हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

बिना टैक्स चल रहे डंपरों पर शिकंजा : जयपुर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, खान विभाग को भेजी सूची बिना टैक्स चल रहे डंपरों पर शिकंजा : जयपुर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, खान विभाग को भेजी सूची
जयपुर में बिना अग्रिम टैक्स चल रहे डंपरों पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। 1000 से ज्यादा वाहनों की...
जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई
गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट: इन उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अलग प्रावधान नहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विकास योजनाओं पर लिया मार्गदर्शन
ऑपरेशन क्लीन स्वैप : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 24 लोगों पर जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विहिप ने किया स्वागत, कहा-अनुसूचित समाज के अधिकारों से समझौता नहीं, धर्मांतरण गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
Weather Update : अधिकांश जिलों में मौसम साफ, सुबह-शाम हल्की ठंडक