स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद

झालावाड़ एसपी ने सीसीए नियम 19(2) के तहत की कार्रवाई

स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद
घाटोली थाने में तैनात था कांस्टेबल, विज्ञान नगर में पकड़ा गया था ।

कोटा। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त पाए गए घाटोली थाने के कांस्टेबल मनोज कुमार मालव को एसपी ने गुरुवार को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया। एसपी अमित कुमार ने राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19(2) के तहत यह कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार ने बताया कांस्टेबल को गत सोमवार रात कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 13 लाख 94 हजार 500 रुपए नकद बरामद हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह रकम करीब 400 ग्राम स्मैक की सप्लाई के एवज में मिली बताई गई है।

एसपी को कांस्टेबल के लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने की सूचना मिली थी। जिला स्पेशल टीम उस पर नजर रख रही थी। सोमवार रात तस्करों को सप्लाई की सूचना पर उसकी लोकेशन कोटा के विज्ञान नगर में ट्रेस हुई। इस पर डीएसटी प्रभारी विष्णु सिंह ने कोटा पुलिस से सूचना साझा की। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने छत्रपुरा इलाके से उसे डिटेन कर तलाशी में नकदी बरामद की। वह रकम को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस को कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं।

गिरफ्तारी के बाद एसपी ने पहले उसे निलंबित किया था, अब बर्खास्त कर दिया है। मामले में जांच जारी है। बताया गया कि कांस्टेबल की नियुक्ति दिसंबर 2015 में हुई थी। नौ साल के सेवाकाल में उसकी पोस्टिंग पुलिस लाइन, अकलेरा, सुनेल और घाटोली थाने में रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर आंचलिक कार्यालय में हिंदी माह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
बुक ‘चिंग तम अमत्तनि’ का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की काव्य-संग्रह की चर्चा
दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण
पिता की आंखों के सामने जमीन में समा गया 9 साल का बेटा, 640 फीट नीचे जिंदगी की जंग
निजी अस्पतालों, लैब और डॉक्टरों की बनेगी डिजिटल आईडी, एचएमआईएस सॉफ्टवेयर अपनाने पर रहेगा विशेष जोर