नालियां चौक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने का बना रहता डर

जहां साफ-सफाई के नाम पर प्रतिमाह लाखों खर्च, फिर भी जगह-जगह लगे गंदगी के ढ़ेर

नालियां चौक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने का बना रहता डर

घर के बाहर नालियों का गंदा पानी जमा हो जाता है।

सुकेत। नगर पालिका सुकेत में प्रतिमाह नगर की सफाई पर लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। सफाई के अभाव में नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। जिसके कारण नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं और नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। नगर वासियों ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करवाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। घर के बाहर नालियों का गंदा पानी जमा हो जाता है। जिससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। 60 सफाई कर्मचारियों के बावजूद नहीं हो रही सफाई: नगर वासियों ने बताया कि सुकेत नगर पालिका में 25 वार्डों का सीमांकन किया गया है। जिसमें 22 हजार से अधिक की जनसंख्या है। हर साल लोगों से सफाई के नाम से टैक्स भी वसूला जाता है। इसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सुकेत नगर पालिका में 60 सफाई कर्मचारियों सहित घर-घर कूड़ा उठाने के नाम पर सफाई कर्मी लगाए गए हैं। हर माह करीब 6 लाख रुपए सफाई कर्मचारियों पर वेतन के तौर पर खर्च किए जाते हैं। कचरा उठाने के लिए 4 टिपर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी नगर में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर के बस स्टैंड, जुल्मी रोड, पुलिस चौकी सहित कई वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने व पुलिस चौकी परिसर में फैली गंदगी की सफाई के लिए दो माह पहले लेटर जारी कर पालिका को दिया गया था। लेकिन सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।
-छोटूलाल, एसएचओ

चौकी के आसपास रहने वाले लोग ही खाली पड़ी भूमि पर कचरा डाल देते हैं। जिससे पुलिस चौकी के पीछे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
-देवेंद्र सिंह चौधरी, चौकी इंचार्ज

नगर की सफाई के लिए 60 कर्मचारी लगा रखे हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा।
-सुरेश गुर्जर, सफाई जमादार

Read More परिंदों की प्यास बुझाने को 200 परिंडे वितरित : मॉर्निंग वॉक में आने वालें लोगों को दिए, पार्क में लगाया जल मंदिर

इस संबंध में सफाई जमादार से जानकारी लेकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। 
-हेमेंद्र सांखला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सुकेत

Read More  सांप पकड़ने वाले हाथों में अब किताबों की ताकत, कक्षा एक से करीब आठवीं तक नि:शुल्क पढ़ाई

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई, हालांकि विपक्ष...
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजियां, अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील