दिवाली दे गई शहर को 3 हजार करोड़ का बूस्टर डोज, सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद हुई जमकर खरीदारी

दुकानदारों के चेहरों पर लौटी खुशी

दिवाली दे गई शहर को 3 हजार करोड़ का बूस्टर डोज, सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद हुई जमकर खरीदारी

इस बार शहरवासियों को जीएसटी कम होने का भरपूर फायदा हुआ ।

कोटा। शहर में दीपोत्सव पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक मार्केट में अच्छी पहल होने व खरीदारी के चलते शहर में अच्छा -खासा  करोबार हुआ। जिसके दुकानदारों ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश होने के चलते पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हुई। दीपोत्सव पर्व पर करीब शहर में अनुमानित तीन हजार करोड़ का कारोबार हुआ। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरों खुशी लौटी। व्यपार के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस बार अच्छी फसले होने से करीब 3000 हजार का कारोबार हुआ। वहीं दीपावली से पहले मंदी की मार झेल रहे मार्केट में दीपावली से बूस्टर डोज मिला। 

90 से 100 का करोबार धन बरसा  सर्राफा बाजार में 
स्वर्ण रजत बड़ा सर्राफा बाजार अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने बताया कि इस बार सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद शहरवासियों समेत आसपास के ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। जिसमें इस बार शहर के सरार्फा बाजार, रामपुरा बाजार, चौथमाता सर्राफा बाजार में लोगों ने  सोने-चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्तियां, चांदी की हनुमान चालीसा रिद्धि-सिद्धि के साथ गणेश जी, इसके अलावा चांदी के गिलास, कटोरी और अन्य आयटम की डिमांड रही। ज्वैलर व केडेबरी सोने समेत अन्य सोने चांदी के सामानों की जमकर खरीदारी की। जिसके चलते बाजार में धनतेरस से भाईदूज तक करीब 100 करोड का कारोबार हुआ। 

फर्नीचर मार्केट में 45 करोड़ का कारोबार
फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष इलियास अंसारी ने बताया कि धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव पर्व पर फर्नीचर मार्केट में करीब 45 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं इसके बाद अब नवंबर में शादियों का सीजन आने के कारण अभी और इसमे  बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

वाहन बाजार में बरसा एक हजार करोड़ का धन
दीपोत्सव पर नई गाड़ी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं इस बार वाहनों पर जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत होने पर वाहनों के भावों में गिरावट आई है। शहर के सभी आॅटोमोबाइल शोरूम दीपोत्सप पर्व पर ग्राहकों की दिनभर भीड़ रही। वहीं इस बार दीपोत्सव पर्व पर जीएसटी कम होने के चलते शहरवासियों ने वाहनों की जमकर खरीदारी की। वहीं टू व्हीलर व फोर वहीलर की कई कंपनियों ने दीपोत्सव पर्व पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीम्स ग्राहकों को दी। शोरूम संचालकों ने बताया कि इस जीएसटी कम होने से करीब 500 करोड़ से अधिक का कारोबार सिर्फ आॅटोमोबाइल सेक्टर में हुआ। टू व्हीलर कंपनी के मैनेजर विक्रमसिंह ने बतया कि इस बार हमारे शोरूम पर पिछले साल की हमारे शोरूम पर करीब 430 गड़ियों की डिलेवरी हुई थी। वहीं इस बार करीब 600-630 गड़ियों की डिलेवरी हुई। वहीं ईवी स्कूटर कंपनी के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि इस बार शहरवासियों ने जीएसटी कम होने का भरपूर फायदा हुआ और दीपोत्सव पर करीब शोरूम 150 से अधिक ईवी वाहन बिके। फोर व्हीलर कंपनी के मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार धनतेरस से पहले मंगल पुष्य नक्षत्र होने व भाईदूज पर आयुष्मान योग होने के चलते शोरूम पर दीपोत्सप पर्व पर करीब 150-250 गाड़ियों की ब्रिकी हुई। वहीं हमारे फोर व्हीलर ईवी शोरूम पर करीब 250-300 गड़ियों की डिलेवरी हुई। वहीं इस बार करीब आॅटोमोबाइल्स मार्केट में करीब 1000 हजार करोड़ का कारोबार हुआ होगा। 

Read More गांजा तस्कर को 15 वर्ष का कठोर कारावास , 1.50 लाख रुपए जुर्माना

रेडिमेड गारमेंट्स व कपड़ा बाजार में 70 करोड़ का कारोबार
शहर में विभिन्न जगहों पर लगी दो सौ से अधिक कपड़े की दुकानों पर दीपावली पर करीब 80 करोड़ का कारोबार हुआ। महावीर नगर प्रथम में कपड़े की दुकान लगाने वाले लविश कुमार ने बताया कि हमारी दुकान पर पिछले करीब दीपावली पर अच्छी खासी ग्राहकी हुई थी। वहीं इस बार दुकान पर धनतेरस से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। रामपुरा में कपडेÞ की दुकान चलाने वाले दीपक कुमार ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा अच्छी फसल होने के चलते दुकानों पर दिनभर कपड़े खरीदने वालों की भीड़ रही। वहीं गुरूवार को भाईदूज होने के चलते भी कुछ लोग कपड़े खरीदने पहुंचे। 

Read More सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा

किराना बाजार में जमकर हुई खरीदारी
शहर के अग्रसेन बाजार व पुरानी सब्जीमंडी सहित अन्य किराना बाजार में दीपोत्सव पर्व पर शहरवासियों ने जमकर किराना सामानों की खरीदारी की। किराना बाजार सचिव पवन दुआ ने बताया कि इस बार शहर में करीब 600-700 करोड़ का कारोबार हुआ। 

Read More कोटा में भीषण हादसा : सिटी मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

अन्य बाजारों में 200 करोड़ का बरसा धन 
शहर के अन्य बाजारों में करीब 200 करोड़ का करोबार हुआ। जिसमें श्रृंगार प्रसाधन, ब्लॉथ मार्केट, जूते व सजावट के समान, मेकअप, पूजन सामाग्री और मिठाई, कार सजावट बाजार सहित अन्य मार्केट सम्मलित है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 80 करोड़ का मिला बूस्टर डोज
धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव पर्व की पर शहरवासियों ने इस बार  इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी मनोज कुमार व जयपाल ने बताया कि इस बार दिवाली पर घरेलू चक्की, डबल डोर फ्रीज, वाशिंग मशीन, एलईडी सहित अन्य सामानों की उम्मीद से अधिक बिक्री हुई। जिसे करीब दीपोत्सव पर्व पर करीब 80-90 करोड़ का कारोबार हुआ। 

आतिशबाजी बाजार में करीब 800 करोड़ का कारोबार 
शहर में विभिन्न जगहों पर करीब बारह सौ से अधिक लगाने वाली दुकानों पर शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी खरीदारी की। आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले दीपक कुमार नेबताया कि पिछले साल की अपेक्षा आतिशबाजी की रेट में कुछ इजाफा हुआ पर इस का कोई असर मार्केट में नहीं दिख रहा। वहीं इस बार पिछले साल की अपेक्षा हमारी दुकान पर करीब दो से तीन लाख तक की आतिशबाजी की ब्रिकी हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल