diwali festival
राजस्थान  जयपुर 

शिक्षा विभाग का था फरमान : न रंग-रोगन ना सजी झालरें, बेनूर रहे सरकारी स्कूल

शिक्षा विभाग का था फरमान : न रंग-रोगन ना सजी झालरें, बेनूर रहे सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग का दीपावली पर सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन और दीपावली के दिन रोशनी करने के आदेश सिर्फ कोरे आदेश ही बनकर रह गए। बजट के अभाव में अधिकांश प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न तो रंग-रोगन हुए और ना ही बिजली की झालर लगीं। सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में कुछेक जगह रंग-रोगन किया गया, कुछ स्कूलों में रोशनी भी हुई।
Read More...
राजस्थान  अजमेर 

केकड़ी में फिर अंगारों की होली : घास भैरू की सवारी में युवाओं ने एक-दूसरे पर फेंके सुलगते पटाखे, पुलिसकर्मी समेत 250 से अधिक घायल

केकड़ी में फिर अंगारों की होली : घास भैरू की सवारी में युवाओं ने एक-दूसरे पर फेंके सुलगते पटाखे, पुलिसकर्मी समेत 250 से अधिक घायल गोवर्धन पर्व इस बार भी घास भैरू की सवारी भय और बारूद का पर्याय बन गई। अंगारों की होली खेलने की परंपरा ने पूरे शहर को धुएं और बारूद की कालिमा में ढक दिया। शहर के बाजार सहित सवारी के मार्गों पर पटाखों की बरसात शुरू हो गई। युवकों के दल एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंकते नजर आए। दोपहर तक यह खेल और विकराल हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से झुलसे लोगों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाने लगा। देर रात तक 250 से अधिक युवक, बच्चे और दर्शक उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए थे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दिया कुमारी से जयपुर व्यापार महासंघ की शिष्टाचार भेंट, दीपावली पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपमुख्यमंत्री ने महासंघ को दी बधाई,

दिया कुमारी से जयपुर व्यापार महासंघ की शिष्टाचार भेंट, दीपावली पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपमुख्यमंत्री ने महासंघ को दी बधाई, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और शहर की यातायात व्यवस्था सहित व्यापार एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

भजनलाल-गहलोत सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- सभी पर बनी रहे धन्वंतरि की कृपा 

भजनलाल-गहलोत सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- सभी पर बनी रहे धन्वंतरि की कृपा  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने आयुष्य, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और खुशहाली का शुभागमन हो, यही मंगलकामना है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर  Top-News 

दीपोत्सव का आगाज : अच्छे मानसून, जीएसटी कटौती और बोनस से बढ़ी खरीदारी की रौनक

दीपोत्सव का आगाज : अच्छे मानसून, जीएसटी कटौती और बोनस से बढ़ी खरीदारी की रौनक पिंकसिटी में अलसुबह से शॉपिंग की रौनक के साथ शाम को शहर सजावट से जगमगाएगा। धन वृद्धि, आरोग्य और समृद्धि के प्रतीक इस त्योहार पर लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार खरीदारी कर घर में सुख-समृद्धि का स्वागत कर रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश शुभ फलदायी होता है, जिससे सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक सभी सेक्टरों में जमकर बिक्री हो रही है। 
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं : राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित की मिठाई, कहा- अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है दीपावली

दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं : राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित की मिठाई, कहा- अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है दीपावली राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीप पर्व की मिठाई भी वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली पर सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दिवाली पर तैयार रोडवेज : रोज 13 लाख किमी दौडे़गी बसें, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे कम

दिवाली पर तैयार रोडवेज : रोज 13 लाख किमी दौडे़गी बसें, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे कम दिवाली पर घर लौटने की भागदौड़ के बीच राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है। त्योहारी सीजन में रोडवेज रोजाना 3 हजार से अधिक बसें संचालित कर रहा है, जो करीब 13 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड सहित विभिन्न डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही।
Read More...
राजस्थान  जयपुर  Top-News 

एलएसजी सचिव रवि जैन ने दिए सख्त निर्देश : दिवाली पर दमकल दलों का सर्वे तीन दिन में, जांच के दिए आदेश

एलएसजी सचिव रवि जैन ने दिए सख्त निर्देश : दिवाली पर दमकल दलों का सर्वे तीन दिन में, जांच के दिए आदेश दमकल दलों का व्यापक सर्वे करवाने के निर्देश जारी। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों के भीतर सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के दमकल दलों की स्थिति का संपूर्ण मूल्यांकन करें। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। फायर मॉक ड्रिल करने के निर्देश
Read More...
राजस्थान  जयपुर  Top-News 

दीपावली पर परकोटे में 4 दिन तक शाम को फ्री चलेंगे 100 ई-रिक्शे, पहली बार हो रहा है अभिनव प्रयोग

दीपावली पर परकोटे में 4 दिन तक शाम को फ्री चलेंगे 100 ई-रिक्शे, पहली बार हो रहा है अभिनव प्रयोग निशुल्क 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। परकोटे में दिवाली के त्योहार पर शाम को खरीदारी के लिए लोगों की अधिक आवाजारी। नि:शुल्क ई-रिक्शाओं के दो रूट है, इसमें पहला रूट अजमेरी गेट से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट और फिर नेहरू बाजार तथा दूसरे रूट सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार सहित बापू बाजार के मध्य वन वे लगातार शाम छह बजे से रात 11 बजे तक रहेगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

वैश्य फेडरेशन की ओर से दीपावली सजावट पुरस्कार समारोह एक नवम्बर को, राज्यपाल करेगे उद्घाटन

वैश्य फेडरेशन की ओर से दीपावली सजावट पुरस्कार समारोह एक नवम्बर को, राज्यपाल करेगे उद्घाटन वैश्य फेडरेशन की ओर से दीपावली सजावट पुरस्कार समारोह एक नवम्बर को। दीपावली सजावट को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का आना शुरू।अधिकांश होटल पूर्ण रूप से बुक। इस बार सभी बाजारों में विशेष रौनक। बाजारों में खरीददारों की अभूतपूर्व चहल-पहल। जयपुर तीन क्षेत्रों में विभाजित।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

Railway Rule : रेल यात्रा के दौरान पटाखे या ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करने की अपील, जान लीजिए रेलवे के नियम

Railway Rule : रेल यात्रा के दौरान पटाखे या ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करने की अपील, जान लीजिए रेलवे के नियम रेलवे ने दीपावली पर यात्रियों की ओर से ट्रेनों में पटाखे, विस्फोटक अथवा कोई भी ज्वलनशील वस्तु लेकर यात्रा करने पर सख्त कार्यवाही। यात्री संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे की ओर से निरन्तर मॉनिटरिंग। एक छोटी चिंगारी भी विकराल रूप ले सकती है और जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
Read More...

Advertisement