दिवाली पर तैयार रोडवेज : रोज 13 लाख किमी दौडे़गी बसें, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे कम

बसों की कमी के कारण यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे

दिवाली पर तैयार रोडवेज : रोज 13 लाख किमी दौडे़गी बसें, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे कम

दिवाली पर घर लौटने की भागदौड़ के बीच राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है। त्योहारी सीजन में रोडवेज रोजाना 3 हजार से अधिक बसें संचालित कर रहा है, जो करीब 13 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड सहित विभिन्न डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही।

जयपुर। दिवाली पर घर लौटने की भागदौड़ के बीच राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है। इस त्योहारी सीजन में रोडवेज रोजाना 3 हजार से अधिक बसें संचालित कर रहा है, जो करीब 13 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी। इसके बावजूद बढ़ती भीड़ के आगे बसें कम पड़ रही हैं। जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड सहित विभिन्न डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्मिकों की छुट्टियां रद्द: प्रशासन ने त्योहार के दौरान किसी भी बस को खड़ी नहीं रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी बसों को रूटों पर उतारा जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय कार्यशालाओं और डिपो स्तर पर बसों के मेंटिनेंस कार्य को प्राथमिकता दी गई है। कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर गए हैं। कार्यालय स्टॉफ को भी बस संचालन में लगाया गया है। रोडवेज प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के अनुसार हमारी कोशिश है कि फ्लीट की हर बस सड़कों पर चले और जिन रूटों पर ज्यादा यात्रीभार है, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएं।

रोडवेज का मौजूदा संचालन: वर्तमान में राजस्थान रोडवेज की बसें औसतन रोज 12.65 लाख किलोमीटर चल रही हैं, जो पिछले साल के 11.91 लाख किमी से करीब 6.23 प्रतिशत अधिक है।इससे आय में वृद्धि दर्ज हुई है। रोजाना औसतन 5.17 करोड़ रुपए की कमाई हो रही है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 10.86 प्रतिशत अधिक है। रोडवेज के पास खुद की 2467 बसें हैं, जबकि 808 अनुबंधित बसें भी प्रतिदिन संचालित की जा रही हैं। जयपुर से यूपी के रूट की बसों में सीट मिलना मुश्किल है। यूपी रोडवेज की बसें भी राजस्थान रोडवेज के साथ मिलकर यात्रियों को ले जा रही हैं, फिर भी यात्रियों की मांग पूरी नहीं हो पा रही। खासकर स्लीपर बसों की कमी के कारण यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल