दीपावली पर परकोटे में 4 दिन तक शाम को फ्री चलेंगे 100 ई-रिक्शे, पहली बार हो रहा है अभिनव प्रयोग

ई-रिक्शों का इन चुनिंदा जगहों में प्रवेश पूर्ण वर्जित

दीपावली पर परकोटे में 4 दिन तक शाम को फ्री चलेंगे 100 ई-रिक्शे, पहली बार हो रहा है अभिनव प्रयोग

निशुल्क 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। परकोटे में दिवाली के त्योहार पर शाम को खरीदारी के लिए लोगों की अधिक आवाजारी। नि:शुल्क ई-रिक्शाओं के दो रूट है, इसमें पहला रूट अजमेरी गेट से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट और फिर नेहरू बाजार तथा दूसरे रूट सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार सहित बापू बाजार के मध्य वन वे लगातार शाम छह बजे से रात 11 बजे तक रहेगा।

जयपुर। जयपुर शहर परकोटे के अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, बड़ी एवं छोटी चौपड़ के बीच वन वे दीपावली के त्योहार पर 18 से 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था के सुगम एवं सुचारू बनाने के लिए शाम छह बजे से रात 11 बजे तक निशुल्क 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इस अवधि में बाकी ई-रिक्शों का इन चुनिंदा जगहों में प्रवेश पूर्ण वर्जित रहेगा। गुलाबीनगर के बाशिन्दों के लिए यह अभिनव प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में शहर के व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ दीपावली के त्योहार को लेकर मीटिंग हुई। मीटिंग में मुद्दा आया कि परकोटे में दिवाली के त्योहार पर शाम को खरीदारी के लिए लोगों की अधिक आवाजारी रहेगी।

इसके चलते आमजन के लिए 100  ई-रिक्शा नि:शुल्क शाम छह बजे से रात 11 बजे के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक उपलब्ध करवाए जाने पर सहमति बनी। नि:शुल्क ई-रिक्शाओं के दो रूट है, इसमें पहला रूट अजमेरी गेट से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट और फिर नेहरू बाजार तथा दूसरे रूट सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार सहित बापू बाजार के मध्य वन वे लगातार शाम छह बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। इस बैठक में एडिशनल कमश्निर टे्रफिक योगेश दाधीच एवं डीसीपी टे्रफिक सुमित मेहरड़ा, जयपुर व्यापार महासंघ से सुभाष गोयल, एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि के अजय अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण