एलएसजी सचिव रवि जैन ने दिए सख्त निर्देश : दिवाली पर दमकल दलों का सर्वे तीन दिन में, जांच के दिए आदेश

तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान

एलएसजी सचिव रवि जैन ने दिए सख्त निर्देश : दिवाली पर दमकल दलों का सर्वे तीन दिन में, जांच के दिए आदेश

दमकल दलों का व्यापक सर्वे करवाने के निर्देश जारी। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों के भीतर सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के दमकल दलों की स्थिति का संपूर्ण मूल्यांकन करें। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। फायर मॉक ड्रिल करने के निर्देश

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रदेशभर में संचालित सभी दमकल दलों का व्यापक सर्वे करवाने के निर्देश जारी किए हैं। सचिव रवि जैन ने इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों के भीतर सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के दमकल दलों की स्थिति का संपूर्ण मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि सर्वे के अंतर्गत दमकल वाहनों की तकनीकी स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, मैनपावर की उपलब्धता, आपदा के दौरान प्रतिक्रिया समय, पानी की आपूर्ति व्यवस्था तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान: सचिव ने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विसेज की तत्परता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कमी या तकनीकी समस्या पाई जाए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। 

आज सभी निकायों में मॉक ड्रिल: विभाग ने सभी निकायों को दीपावली पर्व के चलते अग्नि सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को फायर मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए है। साथ ही इस कार्य से जुडे़ कर्मचारियों को तीन माह में एक बार आधुनिक संसाधनों के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए भी निर्देशित किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल