भजनलाल-गहलोत सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- सभी पर बनी रहे धन्वंतरि की कृपा 

सौभाग्य और आरोग्य की कामना

भजनलाल-गहलोत सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- सभी पर बनी रहे धन्वंतरि की कृपा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने आयुष्य, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और खुशहाली का शुभागमन हो, यही मंगलकामना है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने आयुष्य, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और खुशहाली का शुभागमन हो, यही मंगलकामना है। देवनानी ने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें। 

गहलोत ने धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहने तथा यह पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं ढेर सारी खुशियां लेकर आने की कामना की। शेखावत ने सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए इस पावन अवसर पर वोकल फोर लोकल का संकल्प लें, मेड इन इंडिया उत्पाद खरीदें और हमारे स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाएं। यही है सच्ची समृद्धि का मार्ग। इसी तरह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी- राजेन्द्र यादव, रोहित सैनी और योगेश टांक...
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग