केकड़ी में फिर अंगारों की होली : घास भैरू की सवारी में युवाओं ने एक-दूसरे पर फेंके सुलगते पटाखे, पुलिसकर्मी समेत 250 से अधिक घायल

200 फीट आगे-पीछे रहेगी पुलिस बयान बना विवाद का कारण

केकड़ी में फिर अंगारों की होली : घास भैरू की सवारी में युवाओं ने एक-दूसरे पर फेंके सुलगते पटाखे, पुलिसकर्मी समेत 250 से अधिक घायल

गोवर्धन पर्व इस बार भी घास भैरू की सवारी भय और बारूद का पर्याय बन गई। अंगारों की होली खेलने की परंपरा ने पूरे शहर को धुएं और बारूद की कालिमा में ढक दिया। शहर के बाजार सहित सवारी के मार्गों पर पटाखों की बरसात शुरू हो गई। युवकों के दल एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंकते नजर आए। दोपहर तक यह खेल और विकराल हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से झुलसे लोगों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाने लगा। देर रात तक 250 से अधिक युवक, बच्चे और दर्शक उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए थे।

केकड़ी। गोवर्धन पर्व इस बार भी घास भैरू की सवारी भय और बारूद का पर्याय बन गई। अंगारों की होली खेलने की परंपरा ने पूरे शहर को धुएं और बारूद की कालिमा में ढक दिया। बुधवार सुबह 10 बजे से ही शहर के बाजार सहित सवारी के मार्गों पर पटाखों की बरसात शुरू हो गई। युवकों के दल एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंकते नजर आए। दोपहर तक यह खेल और विकराल हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से झुलसे लोगों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाने लगा। देर रात तक 250 से अधिक युवक, बच्चे और दर्शक उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए थे। स्थिति इतनी बेकाबू थी कि सिटी थाना के हेड कांस्टेबल कालूराम माली को सिर पर जलते हुए पटाखे की चोट लगने से टांके लगाने पड़े। इसी प्रकार कांस्टेबल राकेश यादव का सीना और हाथ जल गया, जबकि कांस्टेबल नीरज सिंह को गंभीर चोटें आईं। सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा और डीएसपी हर्षित शर्मा भी झुलसने से नहीं बच सके। उनकी वर्दियां तक जल गईं। 

200 फीट आगे-पीछे रहेगी पुलिस बयान बना विवाद का कारण
घटनाक्रम से पहले हुई सीएलजी बैठक में एडिशनल एसपी श्योराज मल मीणा के उस बयान ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस सवारी से 200 फीट आगे और 200 फीट पीछे रहेगी ताकि लोगों को पुलिस की उपस्थिति अखरे नहीं।

50 से अधिक हिरासत में
पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया और 50 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया, जबकि 4 को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। सवारी के गुजरने वाले रास्तों पर कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। खिड़की गेट स्थित एक रद्दी के गोदाम में आग लग गई, जिसे नगरपालिका की दमकल ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
सुरक्षा पर सख्ती दिखाते हुए FSSAI ने एक ई-कॉमर्स फूड प्लेटफॉर्म पर 6 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। जांच में...
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ
आईपीएल-2026 : आरआर को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच