दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं : राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित की मिठाई, कहा- अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है दीपावली

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं : राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित की मिठाई, कहा- अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है दीपावली

राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीप पर्व की मिठाई भी वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली पर सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीप पर्व की मिठाई भी वितरित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली पर सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर राज्यपाल के  सचिव डॉ. पृथ्वी एवं प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण