दिया कुमारी से जयपुर व्यापार महासंघ की शिष्टाचार भेंट, दीपावली पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपमुख्यमंत्री ने महासंघ को दी बधाई,

निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की पहल के लिए धन्यवाद

दिया कुमारी से जयपुर व्यापार महासंघ की शिष्टाचार भेंट, दीपावली पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपमुख्यमंत्री ने महासंघ को दी बधाई,

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और शहर की यातायात व्यवस्था सहित व्यापार एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और शहर की यातायात व्यवस्था सहित व्यापार एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपावली पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर व्यापार महासंघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ई-रिक्शा को बंद रखने और निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की पहल के लिए महासंघ को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें महासंघ के सुझावों पर विस्तार से चर्चा होगी और ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। महासंघ ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि जयपुर के व्यापार, पर्यटन और जनसुविधा के हित में हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल