गीता भवन में जरूरतमंदों का पेट भरने व तन ढकने का किया जा रहा काम

वस्त्रागार के माध्यम से ढका जा रहा तन

गीता भवन में जरूरतमंदों का पेट भरने व तन ढकने का किया जा रहा काम
सम्मानपूर्वक सुबह - शाम कराया जा रहा भरपेट भोजन।

कोटा। इंसान की तीन सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों रोटी, कपड़ा और मकान में से दो को गीता भवन में पूरा किया जा रहा है। यहां रोजाना सुबह-शाम बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को सम्मान पूर्वक भरपेट भोजन कराया जा रहा है। साथ ही वस्त्रागार के माध्यम से तन ढकने का काम भी किया जा रहा है।

करीब छह दशक से अधिक समय वर्ष 1960 से किशोर सागर तालाब किसाने स्थित गीता सत्यंग आश्रम में जरूरतमंदों को सुबह-शाम नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। शुरुआत में भोजन करने वालों की संख्या कम थी। साथ ही तीन साल पहले तक टाट पट्टी पर बैठाकर पत्तल दोनों में भोजन कराया जा रहा था। लेकिन समय के साथ आए बदलाव के चलते अब यहां पिछले करीब दो साल से सभी जरूरतमंदों को सम्मान पूर्वक टेबल-बैंच पर बैठाकर स्टल की थालियों में भरपेट भोजन कराया जा रहा है।

सुबह 11 बजे और शाम को 6 बजे भोजन का समय निर्धारित है। पिछले कई सालों से बिना किसी बाधा के हो रहे इस आयोजन को देखते हुए यहां भोजन करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गीता सत्संग आश्रम समिति के पूर्व सचिव व सभी समितियों की प्रभारी कुंती मूंदड़ा ने बताया कि दान दाताओं के सहयोग से यहां भोजन कराया जाता है। लेकिन यदि किसी का सहयोग नहीं भी मिलता है तो उसके बावजूद भी बिना बाधा के जितने भी लोग यहां आते हैं उन्हें बिना किसी पहचान दस्तावेज के भोजन कराया जा रहा है। वैसे सामान्य तौर पर सुबह-शाम करीब तीन सौ से चार सौ लोग भोजन कर रहे हैं।

दानदाता अपनी हर खुशी के पल तो अधिक से अधिक लोगों के बीच बांटना चाहते हैं तो वे गीता भवन में जरूरतमंदों को भोजन करवाने आते हैं। उन्होंने बताया कि गीता सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल व सचिव आर.पी. विजय के नेतृत्व में पूरी समिति का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।

Read More अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब

वस्त्रागार में सही कपड़े दिए जा रहे
कुंती मूंदड़ा ने बताया कि गीता भवन में पिछले कई सालों से वस्त्रागार भी संचालित किया जा रहा है। यहां शहर के लोग बड़ी संख्या में अपने पुराने या अनुपयोगी वस्त्र गीता भवन में दान करते हैं। उन वस्त्रों को यहां सही करके रखा जाता है। जो भी जरूरतमंद व्यक्ति आता है उन्हें उनकी पसंद व साइज के हिसाब से कपड़े देकर तन ढकने का भी काम किया जा रहा है। रोटी और कपड़े जैसी रोजमर्रा की दो जरूरतों को गीता भवन के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

Read More विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : टूटने से संभलने तक की कहानी बनेगी किसी की जिंदगी का सहारा

मंदिर का हो रहा विस्तार
मूंदड़ा ने बताया कि गीता भवन में मंदिर का विस्तार किया जा रहा है। इसका काम तेजी से चल रहा है। यहां 10 हजार वर्ग फीट में डुपलेक्स मंदिर बनाया जा रहा है। जहां प्रेम मंदिर की थीम पर भगवान श्री कृष्ण की जन्म से लेकर अंत तक की विभिन्न चित्रकारी के माध्यम से झांकियां बनाई जाएंगी।इसके अलावा यहां प्राकृतिक चिक्तिसालय व पुस्तकालय भी संचालित हो रहा है।

Read More असर खबर का : जल प्रवाह से पहले नहरों की सफाई शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंसेक्स 71,924.68 और निफ्टी 22,363.35 अंक पर बंद, आईटीसी और टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी सेंसेक्स 71,924.68 और निफ्टी 22,363.35 अंक पर बंद, आईटीसी और टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी
दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 547.65...
पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में
दिल्ली: अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई, तीन नये स्थल तय
बूंदी डिपो में थम नहीं रहे बेटिकट यात्रियों के मामले, फिर मिले 15 यात्री बिना टिकट
2026 के अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के लिए रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड के नाम की घोषणा
आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर : भविष्य की नींव को मजबूत कर रही पीएम-सेतु योजना
सऊदी अरब में मौत की सजा पाए दो पंजाबियों के मामले में केंद्र से गुहार, परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा