कोटड़ी में बदहाल रास्तों से किसान परेशान : खेतों तक पहुंचना मुश्किल, कीचड़ में फंस रहे ट्रैक्टर

खरीफ फसल की कटाई के बीच बढ़ी परेशानी

कोटड़ी में बदहाल रास्तों से किसान परेशान : खेतों तक पहुंचना मुश्किल, कीचड़ में फंस रहे ट्रैक्टर
ग्रेवल सड़क का काम अटका, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

सांगोद। खरीफ फसल की कटाई के सीजन के बीच ग्राम पंचायत कोटड़ी के किसानों के सामने खेतों तक पहुंचने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। खेतों को जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ट्रैक्टर और कृषि उपकरण कीचड़ व दलदल में फंस रहे हैं, जिससे किसानों को सकीय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। सांगोद उपखंड की ग्राम पंचायत कोटड़ी में खेतों तक जाने वाले रास्तों की हालत खराब होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन रास्तों पर कीचड़ और दलदल के कारण ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

किसानों ने बताया कि खेतों पर जाने के दौरान ट्रैक्टर रास्ते में फंस जाते हैं। यदि यही स्थिति रही तो खेतोंतक खाद, बीज और कीटनाशक प हुंचाना भी मुश्किल हो जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में धान और सोयाबीन की फसल कटाई की तैयारियां चल रही हैं। गांव के किसान राकेश मेहता, सुरेंद्र मेहता और मेघराज किराड ने बताया कि ग्राम कोटड़ी से लक्ष्मीपुरा तथा कोटड़ी से नागराखेड़ी जाने वाले मार्गों पर मिट्टी ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य पिछले वित्तीय वर्ष में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया था। लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

कार्य शुरू नहीं होने परआंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि यदि स्वीकृत ग्रेवल सड़क का कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया और जल्द पूरा नहीं हुआ तो वे अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा रास्तों का सर्वे कर स्वीकृति दी गई थी, इसके बावजूद काम शुरू नहीं होना चिंता का विषय है।

इनका कहना
इस वर्ष या आगामी वर्ष में कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके लिए विभाग को दोबारा स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
- ओमप्रकाश जोशी, ग्राम विकास अधिकारी, कोटड़ी

Read More पुतले सही सलामत खड़े होने तक अटकी रहती हैं अधिकारियों की सांसें

मामला संज्ञान में आया है। यह कार्य मनरेगा में स्वीकृत हुआ था। जल्द ही कार्य करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
- दिनेश धाकड़, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, सांगोद

Read More असर खबर का: सड़क दोहरीकरण के चलते लग रहा जाम खुलवाया

 

Read More कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक चंबल नहर में डूबे

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर...
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से