पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग , बाल-बाल बचा

पेट को चीरती निकली गोली

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग , बाल-बाल बचा

युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कोटा । नयापुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोली युवक के पेट को चीरती हुई निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
 
पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लाडपुरा वाल्मीकि बस्ती प्रताप चौक में रहने वाला रोहित मंगलवार देर रात  बाइक से अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रहा था। तभी आकाशवाणी के पास पीछे कार में सवार होकर आए बदमाशों ने कट मार कर उसे रोक लिया और उस पर दो-तीन फायर किए गोली उसके पेट को चीरती निकल गई। रोहित घायल  हो गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। रोहित और सीताराम भूरिया के बीच पैसों के लेन देन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इनके बीच पूर्व में भी कहासुनी हो गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में रोहित के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान