नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय

महापौर ने कोटा के विकास और सफाई को लेकर रखा सरकार व निगम का विजन

नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय
करीब 10 माह बाद गठित बोर्ड की पहली बैठक, मेले सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा।

कोटा। नगर निगम कोटा के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक गुरुवार को नगर निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में शुरू हुई। महापौर अनुसुइया गोस्वामी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने कोटा शहर के विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम और सरकार के विजन को सामने रखा। संक्षिप्त उद्बोधन के बाद उन्होंने अपना परिचय दिया। इसके बाद उपमहापौर विवेक राजवंशी और सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों का परिचय शुरू हुआ।
बैठक की शुरुआत में महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कोटा शहर के विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम और सरकार के विजन को सामने रखा। संक्षिप्त उद्बोधन के बाद उन्होंने अपना परिचय दिया। इसके बाद उपमहापौर विवेक राजवंशी ने परिचय दिया और अब वार्डवार पार्षद अपना परिचय दे रहे हैं।
नगर निगम के 100 वार्डों में भाजपा के 57 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 39 पार्षद हैं। बोर्ड को दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। बैठक शुरू होने से पहले सभी पार्षदों का सभा कक्ष में तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि करीब 10 माह बाद नगर निगम के नए बोर्ड का गठन हुआ है। बोर्ड के गठन के बाद यह पहली साधारण सभा की बैठक है। बैठक में सभी पार्षदों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही मेले से जुड़े विषय सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में तेजी का असर : सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव वायदा बाजार में तेजी का असर : सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 300 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति दस...
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल
राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप
गंडक का रौद्र रूप: ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 22 सेंटीमीटर ऊपर बहाव, अगले 48 घंटे भारी
ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पढ़े पूरी खबर
नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय
परिचर्चा : निगम के नए बोर्ड के इरादे नेक, लेकिन कोई वादा नहीं