फूड पॉयजनिंग : गोलगप्पे खाने से बिगड़ी 73 बच्चों की तबीयत,  उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

1 दर्जन अस्पताल में भर्ती

फूड पॉयजनिंग : गोलगप्पे खाने से बिगड़ी 73 बच्चों की तबीयत,  उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत
पानी-पतासी (गोलगप्पे) खाने के बाद 73 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर चिकित्सा विभाग ने दो मेडिकल टीमों के साथ शिविर लगाकर उपचार शुरू किया। गंभीर बच्चों को सीएचसी सीमलिया में भर्ती कराया।

सीमलिया। सीमलिया क्षेत्र के ग्राम पोलाई खुर्द में मंगलवार को पानी-पतासी (गोलगप्पे) खाने के बाद 73 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर परिजनों ने चिकित्सा विभाग को सूचना दी। सीएचसी सीमलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ नाटाणी ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी दीपक महावर और बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर मौके पर पहुंचे। बीसीएमओ ने 108 एम्बुलेंस सहित दो मेडिकल टीमों को पोलाई खुर्द रवाना किया। चिकित्सा दल ने गांव में शिविर लगाकर प्रभावित बच्चों काउपचार शुरू किया। जिन बच्चों की हालत गंभीर पाई गई, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलिया भेजा गया, जहां करीब एक दर्जन बच्चों को भर्ती किया गया।

128 घरों का किया सर्वे :

स्थिति पर नजर रखने के लिए एएनएम और आशा सहयोगिनियों की टीम ने गांव में घर-घर सर्वे शुरू किया। टीम ने 128 घरों का सर्वे कर प्रभावित बच्चों की पहचान और स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार गांव में निगरानी बनाए हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पानी-पतासी बेचने वाला व्यक्ति बाइक से मंगलवार को पोलाई खुर्द पहुंचा था, जहां बच्चों और महिलाओं ने उससे गोलगप्पे खाए। 

 

Read More पूछते-पूछते गंगाजी जाने जैसे हालात, एक दूसरे से पूछ कर चला रहे काम

Post Comment

Comment List

Latest News

जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव   जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह...
NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
ईरान : बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास अमेरिकी हमला, 211 मरीज प्रभावित
गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती
एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला