चामला पुलिया के पास खुले में फेंका जा रहा कचरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

कॉलेज व छात्रावास की छात्राओं को मुंह ढंककर करना पड़ रहा आवागमन

चामला पुलिया के पास खुले में फेंका जा रहा कचरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

चामला पुलिया पर कचरा, पॉलीथिन और गंदगी जमा होने से संक्रमण का खतरा।

रावतभाटा।चंबल नदी के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित चामला पुलिया के समीप खुले में कचरा फेंके जाने से हालात गंभीर हो गए हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और तेज दुर्गंध के कारण पैदल आवागमन करने वाली कॉलेज व छात्रावास की छात्राओं सहित आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को मुंह ढककर इस रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गई है।

इस मार्ग पर मुक्तिधाम, कब्रिस्तान और ग्रेवयार्ड भी स्थित हैं। अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को भी दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। वहीं इसी मार्ग से न्यायालय, एडीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और सीआईएसएफ कॉलोनी तक पहुंचा जाता है। अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी भले ही वाहनों से आते-जाते हों, लेकिन बदबू से वे भी पूरी तरह अछूते नहीं हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

कॉलेज और छात्रावास की छात्राओं ने प्रशासन की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। छात्राओं का कहना है कि रावतभाटा में स्वच्छ भारत मिशन के दावे जमीनी हकीकत से काफी दूर दिखाई दे रहे हैं। चामला पुलिया के पास लंबे समय से कचरा, पॉलीथिन और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।छात्राओं ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 100 से 150 छात्राएं पैदल गुजरती हैं, बावजूद इसके आज तक उनकी सुरक्षा और सुविधा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। 

नगर पालिका की ओर से नियमित रूप से कचरा गाड़ी संचालित की जा रही है, इसके बावजूद कुछ लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही सोमवार को संबंधित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
-मुकेश कुमार नागर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

Read More बजट होते हुए भी विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रहे कॉलेज, प्रशासनिक और शैक्षणिक कामों के बीच बिगड़ रहा संतुलन

नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार होने से क्षेत्रफल बढ़ गया है। आम नागरिकों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही शहर में सिटी बस सेवा प्रारंभ करवाई जाएगी।
-डॉ. सुरेश धाकड़, विधायक 

Read More मेडिकल जेनेटिक्स ओपीडी शुरू होने के बाद 10 महीने में 2500 से अधिक केस, रेयर डिजीज डे पर आयोजित सेमिनार

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान निस्तारण के लिए लगातार बैठकें जारी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह