सरकार ने कुक कम हेल्परों का बढ़ाया 10% मानदेय, नरेगा से भी कम मिल रही मजदूरी 

शिक्षक संघ रेस्टा ने 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की उठाई मांग

सरकार ने कुक कम हेल्परों का बढ़ाया 10% मानदेय, नरेगा से भी कम मिल रही मजदूरी 

अब कुक कम हेल्पर 2297 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

कोटा। सरकारी स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाले कुक कम हेल्परों के मानदेय में सरकार ने 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। हालांकि, वर्तमान में आसमान छू रही महंगाई के दौर में यह आशिंक वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। सरकार ने एक वर्ष के इंतजार के बाद मानदेय बढ़ाया। आयुक्त मिड डे मील की ओर से जारी आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रेल 2025 से देय होगा। अब कुक कम हेल्पर 2297 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।  

नरेगा से भी कम मिल रही मजदूरी 
नाम न छापने की शर्त पर लाडपुरा ब्लॉक के स्कूलों में कार्यरत कुक कम हेल्पर महिलाओं का कहना है कि महंगाई बढ़ रही है लेकिन सरकार 154 रुपए ही बढ़ा रही है। यह पैसा तो घर से स्कूल आने जाने में ही खर्च हो जाता है। जबकि, स्कूलों में हजारों बच्चों का खाना बनाते हैं, बर्तन साफ करते हैं, जिसकी एवज में जो मानदेय दिया जा रहा है वो नरेगा में काम करने वाले श्रमिकों से भी कम है। 

मानदेय 10 हजार प्रतिमाह करने की मांग
राज्यभर में सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में भोजन बनाने वाले कुक कम हेल्परों का मानदेय वर्तमान में बढ़ रही मंहगाई को देखते हुए 10 हजार रुपए प्रति माह किया जाना चाहिए। वर्तमान में जो दस प्रतिशत मानदेय बढ़ाया है वो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। कुक कम हेल्पर का मानदेय मात्र 2297 रुपए महीना है, यानी एक दिन के मात्र 76 रुपए, जो कि न्यूनतम मजदूरी का चौथा भाग है। जबकि, सरकार ने प्रदेश में अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 281 रुपए प्रतिदिन की थी। ऐसे में इनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जानी चाहिए।   
- मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा 

बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाएंगे 
कुक कम हेल्पर्स के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी हुई है, जो बजट घोषणा के अनुसार की गई है। हालांकि, इनके मानदेय में बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भिजवाए जाएंगे।
- सतीश कुमार गुप्ता, विशेषाधिकारी शिक्षा मंत्री 

Read More अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

Post Comment

Comment List

Latest News

खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने स्टॉक,...
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट