कार से 3.68 लाख की अवैध शराब बरामद :  नाकाबंदी तोड़ी, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए तस्कर

1440 पव्वे अंग्रेजी शराब और 48 कैन बीयर

कार से 3.68 लाख की अवैध शराब बरामद :  नाकाबंदी तोड़ी, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए तस्कर

पुलिस ने 3 लाख 68 हजार रुपए की शराब और एक कार जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 4 मई को चेचट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। यूपी नंबर की कार का चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगा ले गया।

रामगंजमंडी/ चेचट। कोटा ग्रामीण पुलिस ने 3 लाख 68 हजार रुपए की शराब और एक कार जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 4 मई को चेचट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। यूपी नंबर की कार का चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगा ले गया। पुलिस टीम ने कई किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी नयागांव, खेड़ली, चेचट कस्बा और मीणा कॉलोनी होते मोड़क रोड की ओर भागा।

अंत में चालक ने वाहन को धन्नालाल अहीर की खान के रास्ते पर चालू हालत में छोड़ दिया और साथी के साथ खेतों की ओर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट और डिक्की में छिपाकर रखे गए 32 कार्टनों में 1440 पव्वे अंग्रेजी शराब और 48 कैन बीयर बरामद हुई। 
फोटो- 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता 'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 'अफ्रीका दिवस' (25 मई 2026) पर अफ्रीकी संघ की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर...
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी