असर खबर का - नगर निगम एक निगम होने पर 100 वार्डो को किया 5 जोन में विभाजित

स्वायत्त शासन विभाग ने जारी की जोन गठन की अधिसूचना

असर खबर का - नगर निगम एक निगम होने पर 100 वार्डो को किया 5 जोन में विभाजित

जोन एक में सबसे कम 8 और जोन तीन में सबसे अधिक 27 वार्ड किए शामिल।

कोटा। कोटा में फिर से एक नगर निगम बनने और परिसीमन के बाद हुए 100 वार्डों को अब 5 जोन में विभाजित किया गया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग ने जोन गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।कोटा में पहले जब कोटा उत्तर व दक्षिण दो नगर निगम थे। उस समय वार्डों की संख्या 150 थी। जिन्हें दोनों निगमों के दो-दो जोन में बांटा हुआ था। वहीं कोटा में फिर से एक नगर निगम होने और नए सिरे से हुए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या घटाकर 100 कर दी गई। साथ ही कैथून नगर पालिका को नगर निगम में शामिल कर लिया गया। इसके बाद कोटा में 5 जोन बनाए जाने की आवश्यकता महसूस होने लगी थी। नगर निगम की ओर से इस संबंध में 100 वार्डों को 5 जोन में बांटने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा गया था। जिसे सरकार की ओर से स्वीकृत करते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार जोन एक सबसे छोटा व जोन तीन सबसे अधिक वार्डों के कारण बड़ा है।

दो जोन पृथक व लाड़पुरा को 3 जोन में बांटा
अधिसूचना के अनुसार दो जोन को बिल्कुल सेप्रेट(पृथक) रखा गया है। जबकि लाड़पुरा विधानसभा के वार्डों को तीन जोन में बांटा गया है। जोन एक कोटा उत्तर विधानसभा का और जोन चार दक्षिण विधानसभा के वार्डों का है। जबकि लाड़पुरा के वार्डों को जोन दो, तीन व पांच में शामिल किया गया है।

अब यह रहेगी जोन वार व्यवस्था
स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम कोटा में अब 5 जोन होंगे। जोन एक में कोटा उत्तर विधानसभा के 8 वार्डों को शामिल किया गया है। जोन दो में कोटा उत्तर व लाड़पुरा के कुछ वार्डों लेते हुए 25 वार्डों को शामिल किया गया है। इसी तरह जोन तीन में कोटा दक्षिण व लाड़पुरा के कुछ वार्ड लेते हुए 27 वार्डों को शामिल किया गया है। जोन चार में कोटा दक्षिण विधानसभा के 18 वार्डों को शामिल किया है। वहीं जोन पांच में लाड़पुरा के कुछ वार्ड व रामगंजमंडी के वार्ड लेते हुए 22 वार्डों को शामिल किया गया है।

यह है वार्डों का विवरण
जोन एक में वार्ड - 1,18,19,20,21,42,43,44को लिया गया है।

Read More नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार : अश्लील वीडियो-फोटो से करता था ब्लैकमेल, पीड़िता की सगाई भी तुड़वाई

जोन दो में वार्ड - 39,75,41,70,36,71,38,35,45,76,77,46,69,68,16,15,14,17,72,40,13,12,11,73 व 74 को शामिल किया है।

Read More बजरी खान में बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी : पुलिस ने जब्त कपड़े एवं जूतियां, सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग 

जोन तीन में वार्ड -82.65.64.67.81.99.49.66.63.61.60.59.58.97.98.100.96.57.86.47.85.80.79.78.83.48.84.को शामिल किया है।

Read More मावठ+ओले= ठिठुरन : सर्दी का डबल अटैक, जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का दौर जारी

जोन चार में वार्ड-87.54.56.94.53.95.93.92.91.89.88.51.90.50.55.27.26.25. को लिया है।

जोन पांच में वार्ड- 2.4.62.31.7.10.8.9.34.6.32.5.24.37.52.29.30.28.33.22.23. व 3 को शाामिल किया है।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि एक निगम होने व नए परिसीमन के बाद कोटा में 5 जोन होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 4 नवम्बर को पेज 5 पर ' नए परिसीमन के हिसाब से होंगे निगम में 5 जोन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें कैथून को निगम में शामिल होने के बाद 5 जोन बनाए जाने की जानकारी दी थी। सरकार की ओर से निगम के भेजे प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 100 वार्डों को 5 जोन में बांटा है।

इनका कहना है
कोटा में पहले दोनों निगमों में दो-दो जोन थे। एक निगम होने व कैथून के निगम में शामिल होने के बाद ५ जोन का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया था। जिसे सरकार ने स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। अभी भी 100 वार्ड के हिसाब से उपायुक्त काम कर रहे है। वैसे सरकार से अधिकारियों के पदों की स्वीकृति मिलते ही 5 उपायुक्तों को अलग-अलग जोन की व्यवस्था दी जाएगी। साथ ही तीन उपायुक्तों को मुख्यालय में रखा जाएगा।
-ओम प्रकाश मेहरा, आयुक्त नगर निगम कोटा

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा