असर खबर का : हजारों लोगों को अब नहीं लगाना पड़ेगा लम्बा चक्कर, करीब एक साथ बाद शुरू हुआ विज्ञान नगर अंडरपास का रास्ता

अंडरपास के दो लेन से आवागमन शुरू

असर खबर का : हजारों लोगों को अब नहीं लगाना पड़ेगा लम्बा चक्कर, करीब एक साथ बाद शुरू हुआ विज्ञान नगर अंडरपास का रास्ता

एरोड्राम से झालावाड़ रोड होते हुए या विज्ञान नगर का लम्बा चक्कर लगाकर नए कोटा की तरफ जाना पड़ रहा था।

कोटा।औद्योगिक क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों को अब लम्बा चक्कर काटकर नए कोटा की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। वे फिर से पुराने व शॉर्ट कट रास्ते से ही निकल सकेंगे। यह संभव हुआ है विज्ञान नगर अंडरपास का रास्ता शुरू होने से।
रेलवे की ओर से डकनिया रेलवे स्टेशन(न्यू कोटा जंक्शन) का विकास व निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसके साथ ही इस रेलवे स्टेशन के नजदीक विज्ञान नगर अंडरपास जो पहले टू लेन ही था। उसे फोर लेन करने का काम किया जा रहा है। करीब एक साल पहले इस अंडरपास का काम शुरू किया गया था। लेकिन कभी बरसात तो कभी तकनीकी कारणों से इसका काम जहां कुछ समय में ही पूरा होना चाहिए था। उसे करीब एक साल का समय लग गया। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों जिनमें कंसुआ, गोविंद नगर, प्रेम नगर, संजय नगर समेत कई अन्य कॉलोनियों के लोगों को एरोड्राम से झालावाड़ रोड होते हुए या विज्ञान नगर का लम्बा चक्कर लगाकर नए कोटा की तरफ जाना पड़ रहा था। रेलवे की ओर से अंडरपास को फोर लेन करने का काम किया जा रहा है। जिसमें से फिलहाल टू लेन का ही काम हो सका है। वहीं टू लेन का काम अभी शेष है। जिसे भी शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।

आवागमन हुआ शुरू
रेलवे की ओर से अंडरपास के टू लेन को शुरू करने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिली है। रास्ता चालू होते ही दो पहिया से लेकर चार पहिया तक वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जिससे लोगों को अब लम्बा चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है।

समय की भी हुई बचत
कंसुआ निवासी प्रमोद गोचर ने बताया कि अंडरपास का काम करीब एक साल से चल रहा था। जिससे लोगों को लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है। उससे पेट्रोल के साथ ही समय भी अधिक लग रहा था। जहां नए कोटा में जाने के लिए 5 से 10 मिनट का समय लगता है वहां 20 से 30 मिनट लग रहा था। अंडरपास शुरू होने से समय की बचत हो गई है।

गोविंद नगर निवासी महेश नागर का कहना है कि अंडरपास चालू होने से सुविधा हो गई है। इस अंडरपास से हजारों लोगों का बरसों से आना जाना है। इसके बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही थी।

Read More अतिक्रमण : चांदपोल बाजार में ठेलों की वजह से दिनभर जाम, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

इधर रेलवे कोटा के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन का कहना है कि अंडरपास का काम तेजी से किया जा रहा है। आमजन की सुविधा को देखते हुए टू लेन का काम पूरा होने पर फिलहाल इसे तो शुरू कर दिया है। शेष काम चल रहा है। उसे भी शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद यहां फोर लेन से वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा।

Read More जयपुर में रसोई की आग ठण्डी : 25 दिन की समय सीमा ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी, बुकिंग का अंबार, सप्लाई की सुस्त रफ्तार

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि विज्ञान नगर अंडरपास का रास्ता बंद होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 6 मार्च को पेज 7 पर ' करीब एक साल से बंद हैं विज्ञान नगर अंडरपास शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें लोगों की पीड़ा को बताया था। हालांकि इससे पहले भी इस मामले को प्रकाशित किया गया था। जिसमें रेलवे अधिकारियों ने इसे शीघ्र ही शुरू करने को कहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने इसकी मॉनिटरिंग तेज की और काम की गति को बढ़ाते हुए इस अंडरपास के दो लेन से आवागमन शुरू कर दिया है। जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है।

Read More सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज
लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने छोटे दुकानदारों और प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी...
10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान