असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण

3 किलोमीटर लंबे रास्ते पर पहली बार बनेगी पक्की सड़क

असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण
ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत, दैनिक नवज्योति में खबर के बाद हरकत में आया विभाग।

बूढ़ादीत । दैनिक नवज्योति में ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग हरकत में आया है। मोरपा चौराहे (स्टेट हाईवे-70) से नौताड़ा मालियान तक करीब 3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्षों से कच्चे पड़े इस रास्ते पर पहली बार पक्की सड़क बनने जा रही है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार यह मार्ग लंबे समय से कच्चा पड़ा हुआ था। करीब 12 महीने पहले विभाग की ओर से मार्ग पर केवल गिट्टी डालकर काम रोक दिया गया था। इसके बाद बिखरी गिट्टी और उड़ती धूल के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक नवज्योति ने 16 सितंबर को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सड़क निर्माण के साथ मार्ग कीसुरक्षा दीवार का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने समस्या को उठाने के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया।

दोबारा बनाई जाएगी सुरक्षा दीवार
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद मिश्रा ने बताया कि 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण पूरी 'गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा दीवार भी दोबारा बनाई जाएगी।

 कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को मौके पर रहकर लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
- गोविंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग 

Read More कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन
फिक्की के चौथे राजस्थान मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव-2026 में कृषि को तकनीक, अनुसंधान और बाजार से जोड़ने पर जोर। विशेषज्ञों...
तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नए नाम और निशान आवंटित : ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न, रॉय धड़े को मिला लिफाफा
आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक
मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला : 2 हजार से अधिक का UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार, कहा- बचत कम और खर्चा बढ़ा
इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते कदम भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम : साईं गिरिधर
Weather Update : राजस्थान में मानसून की विदाई की आहट, 19 सितंबर से पश्चिमी हिस्सों में थमेगा बारिश का दौर
राजस्थान निकाय चुनाव : मेयर-अध्यक्ष चुनाव से पहले बाड़ेबंदी का सियासी खेल चरम पर, कांग्रेस ने कई जगह पार्षदों को दूसरे राज्यों में भेजा