असर खबर का : मरीज लाइन में नहीं लगें, इसलिए टोकन करें जारी

संभगीय आायुक्त ने किया निरीक्षण

असर खबर का : मरीज लाइन में नहीं लगें, इसलिए टोकन करें जारी
स्वास्थ्य केंद्रों पर पानी रिसाव, सोलर प्लांट और आंगनबाड़ी संचालन से जुड़ी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए ।

कोटा।  संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकतपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्हाडी एवं आंगनबाड़ी केंद्र गोविंदपुरा बावड़ी का औचक निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने एमसीएचएन सेशन के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की केयर के बारे में चल रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने सीएचसी कुन्हाड़ी में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मरीजों को लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पडे इसके लिए टोकन जारी कर उन्हें क्रम के अनुसार बुलाएं।

 संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने शहरी चिकित्सालयों का दौरा करते समय निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में लगने वाली भीड़ को कम करने  के लिए पोर्टल के जरिए ऑनलाइन टिकट  और टोकन जारी करने को कहा है।
सीएचसी परिसर में सौलर प्लांट इन्स्टोलेशन के लिए गढ्ढे करने के बाद अभी तक प्लांट नहीं लगाने पर उन्होंने संबंधित कम्पनी के प्रतिनिधि को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकतपुरा में पीएचईडी के अकेलगढ़ प्लांट का पानी रिसाव होकर आने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसई पीएचईडी को निर्देश दिए कि प्लांट की चारदीवारी की मरम्मत एवं वॉटर हारर्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाकर वेस्ट वॉटर का सीपेज रोके ताकि स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं हो।
 गोविंदपुरा बावडी आंगनबाडी केन्द्र खुले में टीनशैड़ के नीचे चलता हुआ देखकर संभागीय आयुक्त ने सीडीपीओ तालेडा को निर्देश दिए कि आंगनबाडी केन्द्र को किसी खाली पडे सरकारी भवन में शिफ्ट किया जाए, ताकि केन्द्र के संचालन में परेशानी नहीं हो एवं बारिश के मौसम में छोटे बच्चे परेशान नहीं हो। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. जगदीश सोनी भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन